'देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए ऐसा करेगा', केएल राहुल ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान कही बड़ी बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India Vs Sri Lanka: केएल राहुल ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की है। पडिक्कल ने गॉल में शतकीय पारी खेली। बल्लेबाज ने तीसरे टेस्ट में पहला इंटरनेशनल शतक जमाया।

 KL Rahul on Devdutt Padikkal
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार बैटिंग की। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने गॉल स्टेडियम में 230 गेंदों में 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक सिक्स शामिल है। पडिक्कल की पारी के दम पर भारत ने 462 का स्कोर खड़ा किया। यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक था। 26 वर्षीय पडिक्कल की भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने दिल खोलकर प्रशंसा की है और बड़ी बात कही। पडिक्कल और राहुल घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

'पडिक्कल ने चुपचाप नेट्स में मेहनत की'

राहुल ने सोमवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ''देवदत्त पडिक्कल और मैं एक ही राज्य से हैं। मैंने, उसे अंडर-19 से आगे बढ़ते देखा है और कर्नाटक के लिए ढेरों रन जुटाए हैं और इंडियन क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। पिछले कुछ सालों से वह अपने मौके का इंतजार कर रहे थे और चुपचाप नेट्स में मेहनत की। उन्होंने अपनी बैटिंग के कुछ पहलुओं को बेहतर करने की कोशिश की। पिछले कुछ सालों में जब वह टीम के साथ थे तो हमने इस बारे में बहुत सारी बातें की हैं कि क्या बेहतर करने की जरूरत है? हमने यह भी चर्चा कि श्रीलंका में क्या हो सकता है या आने वाले टेस्ट मैचों में क्या उम्मीद है।''

पडिक्कल ने 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया

उन्होंने आगे कहा, ''पडिक्कल उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो पहले भी यहां (श्रीलंका) आ चुके हैं। उन्होंने इंडिया ए के लिए भी रन बनाए हैं। वह बस कंडीशन की आदल डाल रहे हैं। उन्होंने वार्मअप गेम में भी सतक लगाया। वह रन बना रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बैटिंग और बड़े स्कोर बनाना पसंद है और। मैं, वाकई खुश हूं कि उन्होंने अपना पहले शतक जड़ा।'' पडिक्कल ने मार्च 2024 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला। उन्होंने दूसरा टेस्ट नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के सामने खेला। उसके बाद पडिक्कल को लंबे समय तक भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला।

'देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए ऐसा करेगा'

राहुल ने करियर के दूसरे टेस्ट में अपना पहला इंटरनेशनल शतक जमाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐसा किया था। राहुल ने कहा कि पडिक्कल के लिए अपने तीसरे टेस्ट में पहला शतक लगाना वाकई खास है। उन्होंने कहा, ''अपने करियर की शुरुआत में ही ऐसा करना बहुत जरूरी है ताकि फिर अपने क्रिकेट, अपनी बैटिंग का मजा लेना शुरू कर सकें और अपनी बैटिंग को अगले लेवल पर ले जा सकें। मुझे लगता है कि वह एक ऐसे स्टेज पर है, जहां वह अपनी बैटिंग को बहुत अच्छी तरह समझता है और वह काफी रन बना रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह भारत के लिए बड़ी पारियां खेलेगा और ज्यादा कंसिस्टेंट रहेगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए ऐसा करेगा', केएल राहुल ने कही बड़ी बात