देवदत्त पडिकल ने श्रीलंका में ठोका शतक, लेकिन फिर हो गए रिटायर्ड; ऋषभ पंत ने थपथपाई पीठ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देवदत्त पडिकल ने कोलंबो में खेले जा रहे अभ्यास टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 121 गेंदों में शतक बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए।

Devdutt Padikkal
भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिकल

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबले में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 121 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन पूरे किए। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत मुश्किलों में फंसी भारतीय टीम उबरने में सफल रही है। श्रीलंका इलेवन ने एक मात्र अभ्यास टेस्ट मैच के दूसरे दिन कल के स्कोर आठ विकेट पर 363 रन पर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद केएल राहुल और देवदत्त ने पारी को संभाला। राहुल 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

देवदत्त पडिकल ने जड़ा शतक

देवदत्त पडिकल ने शनिवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में 121 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 100 रन पूरे किए। उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन और फिर रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 72 रन की साझेदारी की। हालांकि देवदत्त को 99 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था। हालांकि उन्होंने इसके बाद अपना शतक पूरा कर लिया। रिटायर होने के बाद शानदार प्रदर्शन के लिए पंत ने भी उनकी पीठ थपथपाई। उनके मैदान से बाहर जाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलने के लिए आए लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत ने गंवाए 4 विकेट

श्रीलंका इलवेन के आठ विकेट पर 363 रनों पर पारी घोषित करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेाबजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने तेजी के साथ रन बनाते हुए कप्तान केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। भारत ने टी ब्रेक तक 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा और मानव सुथार इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका इलेवन की ओर से एकमात्र विकेट विश्वा फर्नांडो ने लिया। भारत ने भोजनकाल तक 17 ओवर में एक विकेट पर 67 रन बना लिये है। दोनों बल्लेबाजों के बीच भोजनकाल तक 66 रनों की साझेदारी हो चुकी। केएल राहुल (नाबाद 23) और देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 44) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। श्रीलंका इलेवन की ओर से रमेश ने दो और विश्वा फर्नांडो, नुवाथा ने 1-1 विकेट लिया।

भारत की ओर से सारांश जैन ने 11 ओवर में 54 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिले। कुलदीप ने 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट लिये जबकि मानव सुथार ने 13 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट चटकाया। रविंद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर दो विकेट लिये ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़देवदत्त पडिकल ने श्रीलंका में ठोका शतक, फिर हो गए रिटायर्ड; पंत ने थपथपाई पीठ