दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए 2 भारतीय खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, वैभव सूर्यवंशी समेत इन पर है संशय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के लिए देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को साउथ जोन टीम में जगह मिल गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ियों के पार्टिसिपेशन पर अभी भी संदेह बना हुआ है।

Devdutt Padikkal
देवदत्त पडिक्कल

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के लिए साउथ जोन की टीम में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिल गई है, जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर आए हैं। इनमें एक हैं बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और दूसरे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। इनके अलावा केएल राहुल के भी इस फाइनल में खेलने की संभावना थी, लेकिन अभी तक उनको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ईस्ट जोन के खिलाफ रविवार 6 सितंबर से चेन्नई में साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलना है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज को साउथ जोन की टीम में शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि किसे टीम से रिलीज किया जाएगा। वहीं, साउथ जोन टीम के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन टीम के कप्तान ईशान किशन और इसी टीम के वाइस कैप्टन वैभव सूर्यवंशी के इस फाइनल में खेलने पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। संभावना इस बात की है कि तीनों खिलाड़ी इस फाइनल में खेलेंगे, लेकिन आखिरी समय पर टीम मैनेजमेंट यानी हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें टी20 सीरीज की तैयारियों के लिए बुलाया तो उन्हें फिर फाइनल से बाहर भी होना पड़ सकता है।

तिलक वर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी तीनों फाइनल में खेलने हैं, लेकिन तीनों अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का भी हिस्सा हैं। हालांकि, दलीप ट्रॉफी का फाइनल 10 सितंबर को ही खत्म हो जाएगा और उसी दिन भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली में होने वाली इस सीरीज के लिए देश की राजधानी में एकत्रित होने का आदेश मिला है। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलकर आए पडिक्कल और सिराज को टीम में शामिल करने के पीछे का उद्देश्य मैनेजमेंट का साफ है कि ये खिलाड़ी रिदम में रहें, क्योंकि आगे काफी समय तक मैच नहीं होने वाले हैं।

मैं फाइनल खेलना पसंद करूंगा- तिलक वर्मा

भारत की टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने तो कह दिया था कि वे फाइनल खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने सेमीफाइनल मैच के बाद कहा था, "मैं फाइनल खेलना पसंद करूंगा। यह मैच (सेमीफाइनल) अभी खत्म हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि अफगानिस्तान का गेम 13 तारीख को है। मैं फाइनल खेलने के लिए तैयार हूं। उसके बाद हमारे पास बीच में दो दिन का ब्रेक है और अगर मैं 11 तारीख को भी रिपोर्ट करता हूं तो मैं एक दिन प्रैक्टिस कर सकता हूं और वहां से मैं जाकर मैच खेल सकता हूं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए 2 भारतीय खिलाड़ियों की टीम में एंट्री, वैभव पर है संशय