Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Devdutt Padikkal 4 Centuries in 5 Matches Vijay Hazare Trophy 102.80 Average But Not in India ODI Squad vs New Zealand
विजय हजारे ट्रॉफी में तबाही मचा रहा है ये बल्लेबाज, 102 का है औसत; टीम इंडिया में फिर भी जगह नहीं

विजय हजारे ट्रॉफी में तबाही मचा रहा है ये बल्लेबाज, 102 का है औसत; टीम इंडिया में फिर भी जगह नहीं

संक्षेप:

देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में अभी तक खेले 5 मुकाबलों में 4 शतक ठोके हैं, उन्होंने इस दौरान 102 से भी अधिक की औसत के साथ इस टूर्नामेंट में 514 रन बना लिए हैं। हालांकि उन्हें फिर भी टीम में नहीं चुना गया।

Jan 04, 2026 08:34 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर वापसी करने जा रहे हैं। अय्यर का चयन हालांकि अभी भी फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद होगा। गिल-अय्यर के टीम में आने से ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था। वहीं तिलक विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। इनके अलावा एक ऐसा नाम है जिसकी कोई बात नहीं कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भारत में खतरा? ICC से ये डिमांड कर सकता है BCB

यह नाम है बाएं हाथ के ओपनर देवदत्त पडिक्कल का। पडिक्कल का बल्ला इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर बोल रहा है। अभी तक खेले 5 मुकाबलों में वह 4 शतक ठोक चुके हैं, उन्होंने इस दौरान 102 से भी अधिक की औसत के साथ इस टूर्नामेंट में 514 रन बना लिए हैं। हालांकि उन्हें फिर भी टीम में नहीं चुना गया।

ये भी पढ़ें:क्या बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत में खेलने की इजाजत मिलेगी?

सिर्फ इस सीजन में ही नहीं, देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी में शुरुआत से ही शानदार रहा है। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में इस बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 33 मैच खेले हैं, जिसमें 94.74 की औसत के साथ 2525 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 25 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया, जिसमें 12 शतक शामिल है।

अगर किसी बल्लेबाज का डोमेस्टिक क्रिकेट में इतना शानदार रिकॉर्ड हो तो उसे जल्द ही नेशनल टीम में जगह मिल जानी चाहिए। हालांकि देवदत्त पडिक्कल अभी 50 ओवर फॉर्मेट में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, पडिक्कल टेस्ट और टी20 में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |