जीत के बाद भी SRH नहीं हिला सकी RCB का सिंहासन,अब रौब के साथ खेलेगी क्वालीफायर-1, देखिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रनों से हारने के बाद भी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है। देखिए पूरी पॉइंट्स टेबल- 

जीत के बाद भी SRH नहीं हिला सकी RCB का सिंहासन,अब रौब के साथ खेलेगी क्वालीफायर-1, देखिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद से 55 रनों से हारने के बाद भी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है और वह पहले नंबर के साथ क्वालीफाई भी कर गई है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी 200 रन ही बना सकी।

आरसीबी और जीटी ने सील की टॉप-2 की पोजीशन

प्वाइंट टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक लेकर पहले स्थान पर है और अब इस टीम ने अपना पहला स्थान सील कर लिया है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम ने भी 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक हासिल किए हैं, लेकिन उसका आरसीबी से रन रेट कम है इस कारण वह दूसरे स्थान पर फिनिश कर पाई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी 14 मैचों में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक अर्जित किए हैं, लेकिन उसका रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस से कम है इसलिए वह तीसरे स्थान पर है।

RR चौथे स्थान पर, लेकिन कुर्सी छीन सकते हैं PBKS-KKR

फिलहाल, प्वाइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के साथ 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है, लेकिन यह स्थान अभी अनिश्चित है और प्लेऑफ के लिए चौथी टीम क्वालीफाई नहीं हुई है। प्लेऑफ के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाबी किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग अभी जारी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अगर अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत लेती है तब वह सीधे तौर पर 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर जाएगी। तब कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए संभावनाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी, लेकिन अगर राजस्थान रॉयल्स हार जाती है तब इन दोनों टीमों के लिए संभावनाएं बनेंगी।

PBKS-KKR में खतरनाक टक्कर

प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम 13 मैचों में छह जीत और छह हार और एक रद्द मैच के साथ 13 अंक लेकर बनी हुई है। वहीं, छठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जिसने 6 जीते हैं 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच रद्द हुआ है, जिसके कारण इसके 13 अंक हैं। रन रेट में पंजाब किंग से कम होने के कारण यह टीम छठवे स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स हो चुकी है एलिमिनेट, दिल्ली के भी चांस कम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पूरे 14 मैच खेल लिए हैं जिसमें से उसने छह जीते हैं और आठ में हार का सामना करना पड़ा है। कुल 12 अंकों के साथ अपना सीजन येलो आर्मी ने फिनिश किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से एलिमिनेट हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 6 में जीत हासिल की है और 7 में हार का सामना करना पड़ा है। उसके 12 अंक हैं और एक मुकाबला बचा है। यह टीम अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में इसके लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है, हालांकि संभावनाएं अभी बनी हुई हैं।

मुंबई-लखनऊ का खेल हफ्ते भर पहले हो चुका है खत्म

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन सबसे खराब प्रदर्शन रहा है और ये टीमें हफ्ते भर पहले ही एलिमिनेट हो चुकी हैं। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में चार में जीत हासिल की है और 9 मैच में हार कर सिर्फ आठ अंकों के साथ नवे स्थान पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन से भी खराब खेला है और 13 मैचों में चार जीत और 9 हार के साथ 8 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों के एक-एक मुकाबले बचे हैं और यह दोनों टीमें अधिकतम 10 अंकों तक पहुंच सकती हैं।

स्थिति टीमकुल मैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्सहालिया फॉर्म
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Q)149500.78318LWWWL
2 गुजरात टाइटंस (Q)149500.69518WLWWW
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q)149500.52418WWLWL
4 राजस्थान रॉयल्स137600.08314WLLLW
5 पंजाब किंग्स136610.22713LLLLL
6 कोलकाता नाइट राइडर्स136610.01113WWLWW
7 चेन्नई सुपर किंग्स (E)14680-0.34512LLLWW
8 दिल्ली कैपिटल्स13670-0.87112WWLLW
9 मुंबई इंडियंस (E)13490-0.5108LWLWL
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E)13490-0.7028LWLWL
Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।