Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Defeat after defeat can India still reach the WTC final after humiliating defeat vs south africa
हार पर हार, क्या अब भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानें समीकरण

हार पर हार, क्या अब भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानें समीकरण

संक्षेप:

डब्लूटीसी 2025-27 चक्र के दौरान अब तक टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में उसे जीत मिली है, 4 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है। इस तरह उसके पास 52 अंक हैं और जीत का प्रतिशत 48.15 है। क्या भारत अब भी डब्लूटीसी फाइनल में पहुंच सकता है? और अगर हां, तो कैसे?

Nov 26, 2025 05:37 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में चौथे से पांचवें नंबर पर घिसक गई है। डब्लूटीसी 2025-27 चक्र के दौरान अब तक टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में उसे जीत मिली है, 4 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है। इस तरह उसके पास 52 अंक हैं और जीत का प्रतिशत 48.15 है। क्या भारत अब भी डब्लूटीसी फाइनल में पहुंच सकता है? और अगर हां, तो कैसे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाब है- हां, भारत अब भी डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंच सकता है लेकिन उसे इसके लिए आने वाले मैचों में दमदार प्रदर्शन करना होगा। ये दीगर बात है कि घर में ही विपक्षी टीमों के खिलाफ शर्मनाक सरेंडर करने वाली टीम ऐसा शायद ही कर पाए।

डब्लूटीसी के अंकों का गणित

अगर कोई टीम किसी टेस्ट को जीतती है तो उसे 12 अंक मिलते हैं। हारने पर एक भी अंक नहीं मिलता। अगर मैच ड्रॉ रहा तो दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं। भारत ने डब्लूटीसी के इस चक्र में 4 मैच जीते हैं (4X12 यानी 48 अंक) और एक टेस्ट ड्रॉ (4 अंक) रहा है। इस तरह उसके पास 52 अंक हैं।

ये भी पढ़ें:WTC Points Table में भारत को हुआ भारी नुकसान, पाकिस्तान को बैठे बिठाए हुआ फायदा

पिछले दो डब्लूटीसी फाइनलिस्टों का कैसा था प्रदर्शन

अगर पिछले 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर नजर डालें तो फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के जीत प्रतिशत 60 से 70 प्रतिशत रहा है। 2023-25 के डब्लूटीसी साइकल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बनाई थी। दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 69.44 था तो ऑस्ट्रेलिया का 67.54 था। इसी तरह 2021-23 के चक्र में भारत फाइनल में पहुंचा था और उसका जीत प्रतिशत 58.8 प्रतिशत था। दूसरी फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 66.67 था।

किस सूरत में भारत पहुंच सकता है फाइनल में?

भारत अगर 60 के जीत प्रतिशत से फिनिश करे तो वह फाइनल में जगह बना सकता है। ऐसी स्थिति में उसके पास 130 अंक होंगे। इस चक्र में उसे कुल 18 टेस्ट खेलने हैं जिनमें से 9 मैच वह पहले ही खेल चुका है। अभी 9 मैच बाकी हैं। इनमें से 4 मैच भारत से बाहर हैं और 5 घर में होंगे। श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया 2-2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आएगी और दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज होगी।

ये भी पढ़ें:कभी हम विदेश में भी जीतने के लिए खेलते थे और अब… कोहली के भाई का पोस्ट वायरल

भारत के पास अभी 52 अंक हैं और 130 अंक के लिए उसे 78 अंक अभी और हासिल करने होंगे। अगर भारत बाकी बचे 9 मैचों में से 6 जीत जाए (6X12 यानी 72 अंक) और 3 ड्रॉ (3X4 यानी 12 अंक) रहे तो उसे कुल 84 अंक मिल जाएंगे। इसी तरह अगर 9 मैचों में से भारत 7 जीत जाता है तब भी उसके 84 से ऊपर अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में टीम डब्लूटीसी फाइनल में जगह बना सकती है। लेकिन अभी जो टीम का हाल है, उसे देखते हुए तो उससे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद करना बेमानी है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |