दीप्ति शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, 0/3 के ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ किया बड़ा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दीप्ति शर्मा विमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गईं हैं। यह कारनामा उन्होंने एशिया कप 2026 में थाइलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान किया। उन्होंने इस मैच में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए।

Deepti Sharma created double history
दीप्ति शर्मा ने रचा डबल इतिहास

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने थाइलैंड को 94 रनों से रौंदकर विमेंस एशिया कप में धमाकेदार आगाज किया। भारत की इस जीत में ओपनर शैफाली वर्मा के साथ दीप्ति शर्मा ने भी अहम रोल अदा किया। शैफाली की तूफानी फिफ्टी के दम पर जहां टीम इंडिया ने 159 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं दीप्ति की शानदार बॉलिंग के दम पर भारत ने थाइलैंड की पूरी टीम को 65 के स्कोर पर समेट दिया। थाइलैंड के खिलाफ इस मैच में दीप्ति शर्मा ने एक नहीं बल्कि 2-2 इतिहास रचे। वह विमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनीं, साथ ही वह पहली ऐसी भारतीय बॉलर बनीं जिसने बिना कोई रन दिए एक मैच में 3 या उससे अधिक विकेट चटकाए हो।

विमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

थाइलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाकर इतिहास रचा। वह विमेंस टी20 क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गईं हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में अब 171 विकेट हो गए हैं। दीप्ति शर्मा ने इस लिस्ट में थाइलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पछाड़ा है, जो अब 170 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन भी इस लिस्ट में मौजूदा हैं।

विमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर

171* - दीप्ति शर्मा (IND-W)

170 - थिपाचा पुत्थावोंग (THA-W)

164 - हेनरीट इशिम्वे (RWA-W)

154 - सोफी एक्लेस्टोन (ENG-W)

153 - कैरी चैन (HKG-W)

153 - ओनिचा कामचोम्फू (THA-W)

दीप्ति शर्मा ने बिना कोई रन खर्च किए लिए 3 विकेट

थाइलैंड के खिलाफ इस मैच में दीप्ति शर्मा ने मात्र 7 गेंदें डाली, जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा भारत की पहली ऐसी बॉलर बन गई है, जिसने यह कारनामा किया हो। वहीं विमेंस टी20 क्रिकेट में यह 26वीं घटना है, जब किसी बॉलर ने बिना कोई रन दिए 3 या उससे अधिक विकेट चटकाए हो।

T20I में IND-W के लिए 3 से ज्यादा विकेट लेने के लिए सबसे कम रन

3/0 - दीप्ति शर्मा बनाम THA-W, दुबई, 2026

3/5 - रेणुका सिंह बनाम SL-W, सिलहट, 2022

3/6 - पूजा वस्त्रकार बनाम MAS-W, कुआलालंपुर, 2018

3/6 - टिटस साधु बनाम SL-W, हांग्जो, 2023

3/6 - राधा यादव बनाम SA-W, चेन्नई, 2024

भारत ने थाइलैंड को हराकर विमेंस एशिया कप में अपना पहला मैच जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को दूसरा मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ अब 3 सितंबर को है। ग्रुप स्टेज के आखिरी और बहुप्रतीक्षित मुकाबले में टीम इंडिया चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 5 सितंबर को भिड़ेगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़दीप्ति शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ किया बड़ा कारनामा