श्रीलंका में पहले टेस्ट से 30 वर्षीय पेसर बाहर, तीन स्पिनरों से दिक्कत नहीं; दीप दासगुप्ता ने चुनी प्लेइंग XI
India Vs Sri Lanka: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है। भारत को यहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दीप दासगुप्ता ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलवेन का खुलासा किया है।

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट गॉल के मैदान पर आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। सीरीज शुरू होने में एक हफ्ता है लेकिन दीप दासगुप्ता ने अभी से पहले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय इलेवन इलेवन बता दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर ने अपनी टीम में 30 वर्षीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल नहीं किया। उन्होंने प्रसिद्ध पर गुरनूर बराड़ को तरजीह दी। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर रखा। पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दूसरे शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 142 रनों रन बनाए। उन्होंने 164 रनों की पारी में 18 चौके ठोके।
'मुझे तीन स्पिनरों से कोई दिक्कत नहीं'
दीप दासगुप्ता ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''अगर दो सीमर हैं तो गुरनूर बराड़ होने चाहिए। वह हाल ही में श्रीलंका ए के विरुद्ध भी खेले थे। उनका वो एक्सपीरियंस भी काम आएगा। गुरनूर और मोहम्मद सिराज होंगे। मुझे इलेवन में तीन स्पिनरों से कोई दिक्कत नहीं होगी। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुधार स्पिनर होंगे। अगर, मैं बैटिंग की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपन करेंगे। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल हैं। चार पर कप्तान शुभमन गिल हैं। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छह पर ध्रुव जुरेल होंगे। जुरेल सातवें या जडेजा छह पर भी आ सकते हैं। मुझे लगता है कि ऐसी प्लेइंग इलेवन होगी। अभी पहले टेस्ट में एक हफ्ते का समय बाकी है। मेरे ख्याल से दो-तीन में थोड़ी और क्लियरिटी मिलेगी।''
पडिक्कल की इलेवन में जगह क्यों तय?
26 वर्षीय पडिक्कल का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना तय है। दरअसल, इस नंबर पर उतरने के लिए पहली पसंद के बल्लेबाज साई सुदर्शन थे। हालांकि, सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से समय पर उबर न पाने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। फिलहाल, भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमहार घुटने की चोट से उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हुए। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी फिट नहीं हैं।
दीप दासगुप्ता की श्रीलंका में पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज।



