दिनेश कार्तिक ने खोजी भारत की सबसे बड़ी कमजोरी, वर्ल्ड कप में बढ़ सकती है टेंशन
दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारतीय टी20 टीम इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। टीम ने पिछले विश्व कप के बाद से अब तक कई मैच जीते हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि टीम की डेथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय है।

पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारतीय टीम आगामी टी20 विश्व कप से पहले मतबूत स्थिति में है। टीम ने अपने ज्यादातर मैच जीते हैं। हालांकि उन्होंने आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत की सबसे बड़ी कमजोरी उजागर कर दी है। उनका मानना है कि डेथ ओवरों में भारत की गेंदबाजी चिंता का विषय है। क्योंकि टीम स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा जता रही है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, नामिबिया, नीदरलैंड और अमेरिका है।
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत के बाद से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है। अर्शदीप सिंह इस दौरान नियमित सदस्य बने रहे हैं। अर्शदीप ने 20 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने 27 मैचों में 50 विकेट लिए हैं।
कार्तिक ने जियोस्टार पर बातचीत में कहा, "टीम इंडिया इस समय बहुत मजबूत स्थिति में है। पिछले टी20 विश्व कप जीत के बाद से उन्होंने 36 मैचों में से 29 जीते हैं, जो एक शानदार रिकॉर्ड है। टी20 जैसे अनिश्चित फॉर्मेट में इतनी निरंतरता कमाल की बात है। लेकिन डेथ बॉलिंग एक चिंता है। यह चुनौती इसलिए है क्योंकि वे अपनी इलेवन को जिस तरह से बनाते हैं, सबकॉन्टिनेंट में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को दूसरे पेसर के रूप में और शिवम दुबे को तीसरे के रूप में रखते हैं, जबकि स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। जब मैच गहराई में जाता है, खासकर डिफेंड करते समय, आखिरी ओवरों में मुश्किल हो सकती है।"
उन्होंने आगे कहा, ''सबसे पहले, यह टीम की ताकत के बारे में बताता है। उन्होंने हाल ही में एशिया कप में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर तीनों मैचों में जीत हासिल की। अगर आप इस ग्रुप की गहराई देखें, तो इसमें भारत है, पाकिस्तान है, और फिर तीन एसोसिएट राष्ट्र हैं जो अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं। आप उम्मीद करते हैं कि भारत या पाकिस्तान उन्हें आसानी से हरा देंगे, लेकिन इस फॉर्मेट की खूबी यही है कि आप किसी भी मैच में जाकर यह नहीं सोच सकते कि यह आसान होगा। अगर आप टॉस हार जाते हैं और गेंदबाजी करनी पड़ती है, तो अचानक आपको लगता है कि मैच के आखिरी हिस्से में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ओस के कारण बचाव करने के लिए आपको पार स्कोर से ऊपर का स्कोर बनाना पड़ता है ताकि डिफेंड करने का मौका मिले। इसलिए, मैं कहूंगा कि भारत बहुत अच्छी स्थिति में है।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




