दिल्ली को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 70 हजार होगी दर्शक क्षमता; ये है DDCA का प्लान

Feb 13, 2026 08:08 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

DDCA चेयरमैन रोहन जेटली ने दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम से भी ज्यादा कैपेसिटी वाला एक नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्लान शेयर किया है, ताकि बिजी कैलेंडर की डिमांड को पूरी किया जा सके।

दिल्ली को मिलेगा दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 70 हजार होगी दर्शक क्षमता; ये है DDCA का प्लान

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय एक ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जो कि अरुण जेटली स्टेडियम है। इसका प्रबंधन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए द्वारा किया जाता है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 41 हजार है। ये स्टेडियम काफी पुराना है। इसके अलावा दिल्ली में बहुत सारे आईपीएल, इंटरनेशनल और प्रोफेशनल मैच होते हैं। ऐसे में एक और स्टेडियम की जरूरत इस समय डीडीसीए को लग रही है। यही वजह है कि अब दूसरा स्टेडियम दिल्ली में बनाने की तैयारी डीडीसीए कर रहा है।

गुरुवार को इंडिया और नामीबिया के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के मैच के दौरान डीडीसीए के चेयरमैन रोहिन जेटली ने जानकारी दी कि संघ दिल्ली में नए इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जमीन तलाश रहा है। 70 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम बनाने की तैयारी डीडीसीए कर रहा है। रोहन जेटली ने कहा है कि इस स्टेडियम में बहुत ज्यादा लोड है। इसके अलावा ये स्टेडियम पुराना भी है। इसका लोड कम करने और अत्याधुनिक सुविधा वाला फ्यूचर रेडी स्टेडियम तैयार करने की योजना डीडीसीए की है।

रोहन जेटली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "एक हेल्दी इकोसिस्टम बनाएंगे और दोनों स्टेडियम साथ में चालू रहेंगे (नया स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम), यह मैन-मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट और गेम्स के डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में है, बहुत सारा क्रिकेट होता है। बोर्ड को लगता है कि अभी ही नहीं, बल्कि अगले दो दशकों की डिमांड के लिए और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की जरूरत है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम सच में एक ऐसे स्टेडियम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें लगभग 70,000 लोगों की कैपेसिटी हो, जो असल में न सिर्फ आज की डिमांड को पूरा करेगा, बल्कि हर साल बढ़ती डिमांड के बड़े नजरिए को भी ध्यान में रखेगा।" बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हर साल कुछ इंटरनेशनल मैच तो होते ही हैं, साथ ही साथ करीब 7-8 मैच आईपीएल के हो जाते हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों की मेजबानी भी कभी-कभार मिल जाती है।

इसके अलावा डीडीसीए की अब अपनी भी टी20 लीग है। साथ ही साथ घरेलू क्रिकेट के दर्जनों मैच भी आयोजित होते हैं और लोकल मैचों की संख्या तो और भी ज्यादा है। .यही कारण है कि डीडीसीए के एक बड़े स्टेडियम को बनाने की प्लानिंग कर रहा है। ये भी ध्यान में रखा जाएगा कि वहां लोगों की पहुंच हो। मेट्रो और कम्यूट की अन्य सुविधाएं स्टेडियम के बेहद करीब हों, जिस तरह अरुण जेटली स्टेडियम के पास हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।