DCW vs UPW WPL 2026 live update: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला
UPW154/8(20) DCW 158/3(20) दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हरा दिया है।


wpl up vs dc
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 7वां मैच आज नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स महिला (DCW) और यूपी वॉरियर्स महिला (UPW) के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है।
दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। यूपी वारियर्स की टीम ने संघर्ष करते हुए 154 रन बनाए और दिल्ली को 155 रनों का लक्ष्य दिया।
आसान से दिख रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और ली ने शानदार बल्लेबाज करते हुए टीम को जीत के बेहद करीब पहुचां दिया। हालांकि, उन दोनों के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ाती हुई जैसे तैसे ही मैच की आखिरी गेंद में जीत हासिल कर सकी। आखिरी ओवर में 6 रनों की दरकार थी, जिसे हासिल करने में भी दिल्ली के बल्लेबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दें कि इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर टूर्नामेंट की अपनी पहली विन दर्ज की है। दोनों टीमें अपने पिछले दोनों मुकाबले हारकर मैदान पर जीत के इरादे से उतरीं थीं, हालांकि, यह इरादा सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स का ही पूरा हो सका। यूपी ने मैच में आखिरी क्षणों तक जान झोंकी लेकिन उसे जीत हासिल ना हो सकी। इस तरह यूपी की टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मुकाबलों में हार का मुंह देखा है और वह टूर्नामेंट की सबसे निचली टीम बनकर उभरी है।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला
UPW154/8(20) DCW 158/3(20) दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 7 विकेट से हरा दिया है।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: मैच रोमांचक मोड़ पर
एक वक्त तक जीत के बेहद करीब लग रही दिल्ली के लिए मुश्किलें बढ़ती हुईं। 2 गेंदों में 2 रनों की जरूरत।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के करीब
DCW 142-2(18) दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के बेहद करीब है।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दोनों सलामी बैटर आउट, जीत के करीब डीसी
DCW 114-2(14.4 दिल्ली कैपिटल्स जीत के करीब है। उसे 30 गेंदों में 40 रनों की दरकार है और 8 विकेट हाथ में हैं। कप्तान रॉड्रिक्स और लौरा वुलफील्ड क्रीज पर मौजूद हैं।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दोनों सलामी बल्लेबाज मचा रहे तबाही
DCW 87-0(10) दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज ली ने अर्धशतक जड़ दिया है और मैदान पर बनी हुई हैं। विस्फाटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी अच्छी लय में दिख रही हैं।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दिल्ली की अच्छी शुरुआत
DCW 29-0(4.3) दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छे दिखते हुए। लेजली और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी ने दिया 155 रनों का लक्ष्य
UPW 154-8(20) एक समय तक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही यूपी वारियर्स की टीम के लगातार विकेट गिरे और बहुत कम स्कोर पर यूपी रुक गई। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 155 रनों की दरकार है।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी का तीसरा विकेट गिरा
UPW 132-3(15.4) यूपी ने कप्तान मैग लेनिंग के रूप में अपना तीसरा विकेट खो दिया है। मैदान पर हरलीन देओल और लंबे लंबे छक्के मारने के लिए जानी जाने वाले श्वेता सेहतरावत मौजूद हैं।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी बड़े स्कोर की अग्रसर
शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद कप्तान मेग लेनिंग और हरलीन देओल ने पारी को संभाला है और अब टीम बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रही है। टीम का स्कोर UPW 112-2(12.1) हो गया है।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: 2 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 76 रन
UPW 76-2(9) 2 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 76 रन। कप्तान मैग लेनिंग और हरलीन देअल क्रीज पर।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी की सधी हुई शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स ने सधी हुई शुरुआत दी है। टीम ने UPW 32-1(3.5) बना लिए हैं। कप्तान मैग लेनिंग और धुरंधर बल्लेबाजी फीबी लिचफील्ड क्रीज पर बने हुए हैं।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ओस के कारण कोई भी टीम पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहती है ताकि दूसरी पारी में बैटिंग करने में आसानी रहे।
DCW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी वॉरियर्ज महिला (UPW) स्क्वॉड:
मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, त्रिशा गोंगाडी, प्रतिका रावल, क्लो ट्रायोन, चार्ली नॉट, शिप्रा गिरी, सुमन मीणा, सिमरन शेख
DCW vs UPW WPL 2026 live update: दिल्ली कैपिटल्स महिला (DCW) स्क्वॉड:
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिज़ेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, मारिज़ैन कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, ममता मदिवला, दीया यादव।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।