Vadodara: Delhi Capitals players Niki Prasad and Minnu Mani at the end of play during the Women�s Premier League (WPL) 2026 T20 cricket match against Gujarat Giants, at the BCA Stadium, in Vadodara, Gujarat, Tuesday, Jan. 27, 2026. (BCCI via PTI Photo)(PTI01_27_2026_000514B)
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम से WPL 2026 के इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में अंततः गुजरात जायंट्स ने जीत हासिल कर ली है। 17वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GGTW) ने दिल्ली कैपिटल्स (DCW) को एक बेहद रोमांचक अंत में 3 रनों से हरा दिया है। गुजरात के 174/9 के जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 171/8 रन ही बना सकी। मैच के अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी, लेकिन अनुभवी सोफी डिवाइन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए स्नेह राणा (29) और शानदार बल्लेबाजी कर रहीं निकी प्रसाद (47) को आउट कर गुजरात की जीत सुनिश्चित की। निकी प्रसाद ने मात्र 24 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 47 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वे अंतिम गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में एशले गार्डनर को कैच थमा बैठीं। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और 100 रन के भीतर ही उसके 6 विकेट गिर गए थे। हालांकि, बाद में स्नेहा राणा और निकी प्रसाद ने मैच को रोमांचक बना दिया।
आज दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए बोर्ड पर 174 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया है। जहां एक तरफ श्री चरणी की फिरकी ने गुजरात के मध्यक्रम को झकझोरा, वहीं दूसरी ओर बेथ मूनी के अर्धशतक और निचले क्रम के उपयोगी योगदान ने मैच में रोमांच भर दिया है। सवाल था क्या शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स की जोड़ी दिल्ली को लक्ष्य तक ले जा पाएगी या गुजरात के गेंदबाज अपनी बढ़त को बरकरार रखेंगे? इसका जवाब अब मिल चुका है क्योंकि आज के मैच में शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिक्स बुरी तरह फेल हुईं और टॉप आर्डर के फेल होने के कारण ही गुजरात जायंट्स ने दिल्ली की दो जीत का सिलसिला थाम दिया। गुजरात के गेंदबाजों ने पारी के पहले हाफ में दबदबा बनाए रखा हालांकि, बाद में स्नेहा राणा और निकी प्रसाद ने पिटाई भी की, लेकिन अंत में सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में 9 रनों के स्कोर को डिफेंड करके गुजरात को एक शानदार और उपयोगी जीत दिलाई है।
इस मैच में दिल्ली की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी थी, वहीं गुजरात जायंट्स को बीमारी के कारण अपनी टीम में एक अनिवार्य बदलाव करना पड़ा था। मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम दिल्ली के लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन बडोदरा की पिच उन्हें सूट कर रही थी। दिल्ली ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते थे। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। स्थिति यह थी कि अगर वे आज जीतते और अपना अगला मैच भी जीत जाते हैं, तो एलिमिनेटर में उनकी जगह पक्की हो सकती है। ऐसे में गुजरात ने अपनी संभावनाओं को जीत के साथ बरकरार रखा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दो जीतों के बाद इस मैदान पर अच्छा करने की लय टूट चुकी है।
27 Jan 2026, 11:16:53 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: गुजरात ने दिल्ली को 3 रनों से हराया
वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एक बेहद रोमांचक अंत में 3 रनों से हरा दिया है। गुजरात के 174/9 के जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 171/8 रन ही बना सकी। मैच के अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी, लेकिन अनुभवी सोफी डिवाइन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए स्नेह राणा (29) और शानदार बल्लेबाजी कर रहीं निकी प्रसाद (47) को आउट कर गुजरात की जीत सुनिश्चित की। निकी प्रसाद ने मात्र 24 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 47 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वे अंतिम गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में एशले गार्डनर को कैच थमा बैठीं।
27 Jan 2026, 11:00:44 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: स्नेहा और निकी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने मैच को बनाया रोमांचक
दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है, जहां उसे अब अंतिम 6 गेंदों में मात्र 9 रनों की आवश्यकता है। गुजरात जायंट्स (GGTW) द्वारा दिए गए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19 ओवर के खेल के बाद 6 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। एक समय 14.3 ओवर में 100 रन पर 6 विकेट गंवाकर संकट में फंसी दिल्ली को स्नेहा राणा और निकी प्रसाद के बीच हुई 66 रनों की विस्फोटक साझेदारी (मात्र 27 गेंदों में) ने मैच में रोमांचक वापसी कराई है। पिछले 5 ओवरों में दिल्ली ने 68 रन बटोरे हैं, जिसमें 19वें ओवर में एशले गार्डनर के खिलाफ आए 20 रन शामिल हैं।
27 Jan 2026, 10:30:50 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: गुजरात के गेंदबाजों ने पस्त की दिल्ली की हालत
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति अब बेहद नाजुक हो गई है। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 12.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 85 रन बनाए हैं। दिल्ली ने पिछले 3 ओवरों में केवल 10 रन जोड़कर अपने 3 बड़े विकेट—जेमिमा रोड्रिग्स (16), मरिजैन कैप (0) और लौरा वोल्वार्ड्ट (24)—गंवा दिए हैं। उनकी जीत की संभावना गिरकर अब मात्र 3 प्रतिशत रह गई है। फिलहाल क्रीज पर निकी प्रसाद और हेनरी मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए अब अंतिम 45 गेंदों में 90 रनों की दरकार है, जबकि आवश्यक रन रेट 12.0 पर पहुंच चुका है। गुजरात जायंट्स के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ (2 विकेट) और सोफी डिवाइन ने दिल्ली के ऊपरी और मध्यक्रम को पूरी तरह बिखेर दिया है।
27 Jan 2026, 10:19:38 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: कप्तान रॉड्रिक्स और वुलफॉर्ट दिल्ली को संभालती हुईं
दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर के खेल के बाद 2 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब अंतिम 60 गेंदों में 97 रनों की दरकार है, जबकि टीम का वर्तमान रन रेट 7.8 और आवश्यक रन रेट 9.7 का चल रहा है। क्रीज पर लॉरा वुलफार्ट और कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स हैं। दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज लिजेल ली 11 रन बनाकर सोफी डिवाइन की गेंद पर आउट हुईं। शेफाली वर्मा पहले ही पवेलियन लौट चुकी हैं।
27 Jan 2026, 09:54:28 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: दिल्ली की सधी शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसके जवाब में टीम ने 4 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को शेफाली वर्मा (14) के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2.2 ओवर में आउट किया। फिलहाल क्रीज लॉरी वुलफार्ट और लिजेली बल्लेबाजी कर रही हैं और दिल्ली को जीत के लिए अभी 140 रनों की आवश्यकता है। गुजरात की जीत की संभावना 75% बनी हुई है।
27 Jan 2026, 09:16:00 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: गुजरात ने दिल्ली को दिया 175 रनों का बड़ा लक्ष्य
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 174/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। गुजरात की पारी का अंत रोमांचक रहा, जहां तनुजा कंवर ने आखिरी ओवरों में आक्रामक रुख अपनाते हुए मात्र 11 गेंदों में 21 रन (3 चौके, 1 छक्का) जोड़े। हालांकि वे पारी की अंतिम गेंद पर आउट हो गईं। दिल्ली की ओर से श्री चरणी सबसे घातक गेंदबाज साबित हुईं, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अब दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच को जीतने के लिए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करना होगा, जबकि वर्तमान में गुजरात की जीत की संभावना 79 प्रतिशत आंकी जा रही है।
27 Jan 2026, 08:59:43 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: दिल्ली की घातक गेंदबाजी ने गुजरात को रोका
गुजरात जायंट्स ने 17.3 ओवर के खेल के बाद 144/7 का स्कोर बना लिया है। गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 46 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वे 17वें ओवर में नंदनी शर्मा की गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को कैच थमाकर पवेलियन लौट गईं। दिल्ली के लिए नंदनी शर्मा और चिनले हेनरी ने घातक गेंदबाजी की है। हेनरी ने 16वें ओवर में भारती फुलमाली (3) को बोल्ड कर गुजरात को पांचवां झटका दिया था।
27 Jan 2026, 08:46:45 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर गुजरात जायंट्स
गुजरात जायंट्स ने 15 ओवर के खेल के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। गुजरात की ओर से बेथ मूनी शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं और उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौकों की मदद से अपना (56)* अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनके साथ भारती फुलमाली 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली की तरफ से श्री चरणी सबसे सफल गेंदबाज साबित हुई हैं, जिन्होंने अब तक अपने 3 ओवरों में 20 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं, जिसमें 15वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम (11) का विकेट भी शामिल है। मैच फिलहाल स्ट्रेटेजिक टाइमआउट पर है और गुजरात की टीम अंतिम 5 ओवरों में तेजी से रन बटोरने की कोशिश करेगी।
27 Jan 2026, 08:22:14 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: कप्तान एश्ले गार्डनर और बेनी मूथ क्रीज पर
गुजरात जायंट्स ने 10.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। गुजरात की ओर से अनुष्का शर्मा ने 25 गेंदों में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे, लेकिन वे श्री चरणी की गेंद पर मिन्नू मणि के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गईं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान बेथ मूनी (25*) और एशले गार्डनर (2*) मौजूद हैं। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में मरिजैन कैप और श्री चरणी ने अब तक 1-1 विकेट चटकाए हैं। वर्तमान रन रेट 8.13 का है और गुजरात की जीत की संभावना 65 प्रतिशत बनी हुई है
27 Jan 2026, 07:58:50 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: बेथ मूनी और अनुष्का शर्मा ने पारी को संभाला
6 ओवर में समाप्ति पर गुजरात ने 1 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। अनुष्का शर्मा तेज गति से बल्लेबाजी कर रही हैं जबकि बेथ मूनी उनका बखूबी साथ निभा रही हैं। अनुष्का 16 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि बेनी ने 8 गेंदों में 6 रन बनाए हैं।
27 Jan 2026, 07:45:40 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: गुजरात का गिरा पहला विकेट, शोफी डिवाइन सस्ते में लौटीं पवेलियन
गुजरात जायंट्स ने 2.4 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। दिल्ली की स्टार गेंदबाज मरिजैन कैप ने घातक गेंदबाजी करते हुए सोफी डिवाइन को 13 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। शोफी डिवाइन का आउट होना गुजरात के लिए एक बड़ा झटका है। फिलहाल मैदान पर बेथ मूनी (5*) और अनुष्का शर्मा (0*) बल्लेबाजी कर रही हैं। दिल्ली की ओर से कैप ने अपने 1.4 ओवर के स्पेल में केवल 5 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट चटकाया है।
27 Jan 2026, 07:12:00 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11
गुजरात की टीम में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। कप्तान एशले गार्डनर ने बताया कि डैनी व्याट बीमारी के कारण आज का मैच नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह जॉर्जिया वेयरहम की टीम में वापसी हुई है। साथ ही, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए सोफी डिवाइन को वापस ओपनिंग पर भेजा गया है।
• प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।
27 Jan 2026, 07:10:56 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: दिल्ली की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस के समय स्पष्ट किया कि उनकी टीम आज बिना किसी बदलाव के खेल रही है। टीम ने अपनी पिछली जीत के संयोजन पर ही भरोसा बनाए रखा है।
• प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
27 Jan 2026, 07:06:55 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: कैसा है पिच का मिजाज
मिताली राज ने अपनी पिच रिपोर्ट में बताया कि आज का मैच वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम की पिच नंबर 4 पर खेला जा रहा है, जिससे मैदान की बाउंड्री के डाइमेंशन में बदलाव आएगा। यहां बाईं ओर की बाउंड्री बड़ी है जबकि ऑफसाइड और स्क्वायर की तरफ बाउंड्री छोटी होंगी। सीधी बाउंड्री हमेशा की तरह लंबी रहेगी। उन्होंने जानकारी दी कि यह काली मिट्टी की सख्त पिच है जिस पर बीच में थोड़ी घास है, जिसके कारण कंधे का इस्तेमाल करने वाले और शॉर्ट लेंथ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को अच्छा और निरंतर उछाल मिलेगा। हालांकि इस पिच की शुरुआती मैचों में धीमी गति और स्पिनरों का दबदबा देखा गया था, लेकिन पिछली रात के 200 रनों के स्कोर को देखते हुए मिताली ने आज एक हाई-स्कोरिंग मैच या 'रन फेस्ट' की भविष्यवाणी की है।
27 Jan 2026, 07:05:16 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ओस के कारण टॉस जीतने के बाद कोई भी टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करती है और जेमिमा ने भी वही फैसला लिया है। गुजरात के पास धाकड़ बल्लेबाजों की एक फेहरिस्त है और उन्हें बड़ा स्कोर बनाने के बारे में सोचना होगा। क्योंकि कल के मैच में हाई स्कोर बना था।
27 Jan 2026, 07:01:58 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: पिच की स्थिति और पार स्कोर
इस मैदान पर रन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है और 150 रनों का पार स्कोर एक एक बेहतर लक्ष्य हो सकता है। हालांकि, पिछले दिन खेले गए मुकाबले में मुंबई और आरसीबी के बीच एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। ऐसे में बल्लेबाजों पर निर्भर करेगा कि वे कैसी बैटिंग करते हैं और गेंदबाज इस पिच पर कितने असरदार साबित हो सकते हैं और फायदा उठा सकते हैं।मैच में जहां मरिजैन कैप और श्री चरणी जैसी गेंदबाज दिल्ली के लिए और सोफी डिवाइन जिन्होंने पिछली भिड़ंत में 42 गेंदों में 95 रन बनाए थे गुजरात के लिए प्रमुख खिलाड़ी साबित हो सकती हैं।
27 Jan 2026, 05:32:16 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: गुजरात जायंट्स स्क्वॉड
एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, अनुष्का शर्मा, सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, हैप्पी कुमारी, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहम, तनुजा कंवर, आयुषी सोनी, टिटास साधु, जिंतिमणि कलिता, शिवानी सिंह, किम गार्थ।
27 Jan 2026, 05:32:16 PM IST
DCW vs GGTW WPL 2026 live Score: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, मरिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडला सृजना।