DC vs RR Highlights: IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, राजस्थान को हराया

<ul><li>DC vs RR Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराया। दिल्ली द्वारा मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 188 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में दो गेंद पहले ही दिल्ली ने बाजी मारी।</li></ul>

DC vs RR Highlights: IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, राजस्थान को हराया

दिल्ली बनाम राजस्थान मैच लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

DC vs RR Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुण जेटली स्टेडियम में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बना सकी। सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 गेंद में 11 रन बनाए। उसके दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए। दिल्ली ने चौथी गेंद पर ही 12 रनों के टारगेट को हासिल करके जारी सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। आईपीएल के इस सत्र में यह पहली बार है जब मैच में हार जीत का फैसला सुपर ओवर में हुआ है।

इससे पहले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि 31 के निजी स्कोर पर वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। संजू ने 19 गेंद में 31 रन बनाए। रियान पराग 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंद में 51 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 17 गेंद में 26 रन बनाकर रन आउट हुए। हेटमायर ने 9 गेंद में 15 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। फ्रेजर मैक्गर्क 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। करुण नायर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। राहुल 32 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल 37 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल ने 14 गेंद में 34 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंद में 34 रन और आशुतोश 11 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो, तीक्षणा और हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।

RR: 188/4 (20)

DC: 188/5 (20)

DC vs RR live score: दिल्ली ने सुपर ओवर में राजस्थान को हराया

DC vs RR live score: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराया। निर्धारित 20 ओवर में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को जीत के लिए 12 रनों का लक्ष्य दिया। केएल राहुल ने तीन गेंद सात रन और स्टब्स ने

Share

DC vs RR live score: राहुल ने तीन गेंद में बनाए सात रन

DC vs RR live score: केएल राहुल ने तीन गेंद में सात रन बनाए हैं और जीत के करीब पहुंचा दिया है।

Share

DC vs RR live score: सुपर ओवर में राजस्थान का प्रदर्शन

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती तीन गेंद में पांच रन बनाए हैं। चौथी गेंद नो बॉल थी, जिस पर पराग ने चौका लगाया। हालांकि पराग फ्री हिट पर रन आउट हुए। पांचवीं गेंद पर दो रन चुराने के प्रयास यशस्वी रन आउट हुए। राजस्थान की टीम पूरा ओवर नहीं खेल सकी।

Share

DC vs RR live score: स्टार्क ने आखिरी ओवर में दिए 8 रन

DC vs RR live score: राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। स्टार्क ने शुरुआती दो गेंद पर दो रन दिए। तीसरे गेंद पर दो रन बने। चौथी गेंद पर भी दो रन बने। पांचवीं गेंद पर सिर्फ एक रन बने। जुरेल ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया। आखिरी गेंद पर एक रन बना।

Share

DC vs RR live score: मैच हुआ टाई

DC vs RR live score: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला टाई हो गया है। दिल्ली द्वारा मिले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 188 रन ही बना सकी। मैच का रिजल्ट सुपर ओवर में आएगा।

Share

DC vs RR live score: स्टार्क ने शुरुआती तीन गेंद में दिए सिर्फ चार रन

DC vs RR live score: मिचेल स्टार्क ने अंतिम ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर चार रन दिए हैं। अंतिम तीन गेंद पर राजस्थान को पांच रन चाहिए।

Share

DC vs RR live score: राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 9 रन

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए। राजस्थान ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। जुरेल 24 और हेटमायर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs RR live score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स ने 18वें ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया है। नितीश राणा 28 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के 6 चौके लगाए।

Share

DC vs RR live score: नितीश ने लगाई फिफ्टी

DC vs RR live score: नितीश राणा ने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। राणा ने अपनी पारी में दो छक्के और 6 चौके लगाए हैं।

Share

DC vs RR live score: राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 31 रन

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 18 गेंद में 31 रन चाहिए। जुरेल 13 और राणा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs RR live score: राजस्थान ने गंवाया दूसरा विकेट

DC vs RR live score: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया।

Share

DC vs RR live score: यशस्वी ने लगाई फिफ्टी

DC vs RR live score: यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। जायसवाल 4 छक्के और तीन चौके लगा चुके हैं।

Share

DC vs RR live score: रियान पराग लौटे पवेलियन

DC vs RR live score: रियान पराग 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

Share

DC vs RR live score: संजू सैमसन हुए रिटायर्ड हर्ट

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। उन्होंने 19 गेंद में 31 रन बनाए। छठे ओवर में शॉट खेलने के प्रयास में वह चोटिल हुए।

Share

DC vs RR live score: राजस्थान ने 4 ओवर में बनाए 45 रन

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में 45 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 16 और यशस्वी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को पहले विकेट की तलाश है।

Share

DC vs RR live score: सैमसन-यशस्वी ने की पारी की शुरुआत

DC vs RR live score: राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती दो ओवर में बिना विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं। जायसवाल 7 और सैमसन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs RR live score: दिल्ली ने राजस्थान को दिया 189 रनों का टारगेट

DC vs RR live score: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

Share

DC vs RR live score: दिल्ली का स्कोर 160 के पार

DC vs RR live score: दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 169 रन बना लिए हैं। आशुतोष 13 और स्टब्स 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

DC vs RR live score: अक्षर कप्तानी पारी खेलकर लौटे पवेलियन

DC vs RR live score: अक्षर पटेल 14 गेंद में 3 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।

Share

DC vs RR live score: अक्षर-स्टब्स ने बदले गियर

DC vs RR live score: कप्तान अक्षर पटेल और स्टब्स ने गियर बदले हैं। अक्षर ने हसरंगा के ओवर में लगातार गेंदों पर बाउंड्री लगाई है। दिल्ली का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटDC vs RR Highlights: IPL 2025 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने मारी बाजी, राजस्थान को हराया