
DC vs RCB: शेफाली वर्मा ने सिक्स का नया इतिहास रचा, WPL में ऐसा करने वाले बनीं पहली क्रिकेटर
Shafali Verma DC vs RCB: शेफाली वर्मा ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में कमाल की पारी खेली। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सिक्स का नया इतिहास रच डाला है।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर शेफाली वर्मा ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ संकट के समय शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार सिक्स शामिल हैं। यह 21 वर्षीय ओपनर का महिला प्रीमियर लीग (WPL) में सातवां अर्धशतक है। शेफाली ने डब्ल्यूपीएल में सिक्स का नया इतिहास रचा है। वह डब्ल्यूपीएल में 50 छक्का लगाने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने 31 मुकाबलों में ऐसा किया।
टॉस गंवाकर बैटिंग करने उती दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। लॉरेन बेल ने डीसी को पहले ओवर में और सायाली सतघरे ने दूसरे ओवर में डबल झटका। दिल्ली के 10 रन पर चार विकेट गिरने के बावजूद शेफाली प्रेशर में नहीं दिखीं। उन्होंने सायाली सतघरे द्वारा डाले गए चौथा ओवर की दूसरी गेंद पर ऐतिहासिक शॉट खेला। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर आई गुड लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में हवाई फायर किया, जो डब्ल्यूपीएल का 50वां छक्का था। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला सिक्स था।
शेफाली के बाद डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली खिलाड़ियो की लिस्ट में एशले गार्डनर और ऋचा घोष हैं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर गार्नडर ने 29 मैचों में 32 छक्के जमाए हैं। वह गुजराद जायंट्स का हिस्सा हैं। आरसीबी का हिस्सा विकेटकीपर ऋचा ने भी 29 मुकाबलों में 32 छक्के उड़ाए हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने 22 मुकाबलों में 30 सिक्स ठोके हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 मैचों में 30 हवाई फायर किए हैं।
मैच की बात करें तो शेफाली के अर्धशतक के दम पर दिल्ली ने 166 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उन्होंने निकी प्रसाद (12) के साथ पांचवे विकेट के लिए 59 रनों की अहम साझेदारी की। उन्होंने स्नेह राणा (22) के संग सातवें विकेट के लिए 33 जबकि लुसी हैमिल्टन (36) के साथ 22 रन जोड़े। शेफाली को बेल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने प्रेमा रावत को कैच थमाया।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





