DC vs RCB Live Score: आरसीबी आठ विकेट से जीती
आरसीबी ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया है। वॉल 54 और ऋचा सात रन बनाकर नाबाद लौटीं।


स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल
DC vs RCB Highlights: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 11वां मैच खेल गया। आरसीबी नेनवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आठ विकेट से जीत हासिल की। यह आरसीबी की टूर्नामेंट में डीसी ने 167 का टारगेट दिया, जिसे आरसीबी ने 10 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया। कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली लेकिन दिल्ली ने चार से उनका दिल तोड़ दिया। वह डब्ल्यपीएल इतिहास का पहला शतक जड़ने से चूक गईं। मंधाना ने 61 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और तीन सिक्स हैं। उन्होंने जॉर्जिया वॉल (42 गेंदों में नाबाद 54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की दमदार साझेदारी की। मंधाना को 18वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने आउट किया। वॉल ने अर्धशतकीय पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे। ऋचा घोष सात रन बनाकर नाबाद रहीं। ग्रेस हैरिस (1) का बल्ला नहीं चला था।
इससे पहले, डीसी निर्धारित 20 ओवर 166 पर ढेर हुई। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 10 रन पर चार विकेट खो दिए थे, जिसके बाद शेफाली वर्मा ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की बदौलत 62 रन बनाए। डेब्यूटेंट लुसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन जोड़े, जिसमें तीन छक्के और तीन सिक्स हैं। स्नेह रामा ने 22 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। निकी प्रसाद ने 12 रन जुटाए। श्री चरणी 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेली ली (4), कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (4) और मिन्नू मणि (5) समेत छह प्लेय दहाई अंक में नहीं पहुंची। लौरा वोल्वार्ड्ट और मारिजाने कप्प का खाता नहीं खुला। आरसीबी के लिए लॉरेन बेल और सायाली सतघरे ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रेमा रावत ने दो शिकार किए। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल
169/2 (18.2 ओवर)
DC 166/10 (20 ओवर)
DC vs RCB Live Score: आरसीबी आठ विकेट से जीती
आरसीबी ने आठ विकेट से मैच अपने नाम किया है। वॉल 54 और ऋचा सात रन बनाकर नाबाद लौटीं।
DC vs RCB Live Score: शतक से चूकीं स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना शतक से चूक गई हैं। उन्होने 61 गेंदों में 96 रन बनाए। मंधाना को नंदनी शर्मा ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैमिल्टन को कैच कराया। उन्होंने वॉल के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की पार्टनरशिप की।
DC vs RCB Live Score: आरसीबी 100 के पार
आरसीबी ने 12वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। मंधाना 73 और वॉल 23 रना बनाकर टिकी हैं।
DC vs RCB Live Score: मंधाना ने ठोकी फिफ्टी
कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है। यह उनकी डब्ल्यूपीएल में पांचवीं फिफ्टी है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ तीसरा अर्धशतक जमाया है। जॉर्जिया वॉल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
DC vs RCB Live Score: ग्रेस हैरिस का नहीं चला बल्ला
आरसीबी को पहला विकेट ग्रेस हैरिस के रूप में गिरा है। उन्होंने चार गेंदों में महज एक रन बनाया। हैरिस को मारिजेन कप्प ने तीसरे ओवर में शेफाली को कैच कराया। कप्तान स्मृति मंधाना 13 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रही हैं।
DC vs RCB Live Score: आरसीबी को मिला 167 का टारगेट
दिल्ली ने आरसीबी को 167 का टारगेट दिया है। लुसी हैमिल्टन ने 36 रन बनाए। श्री चरणी 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
DC vs RCB Live Score: शेफाली वर्मा लौटीं पवेलियन
दिल्ली का आठवां विकेट शेफाली वर्मा के तौर पर गिरा है। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। शेफाली को बेल ने 17वें ओवर में प्रेमा के हाथों कैच कराया।
DC vs RCB Live Score: स्नेह राणा लौटी पवेलियन
दिल्ली का सातवां विकेट स्नेह राणा के रूप में गिरा है। उन्होंने 22 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन सिक्स हैं। उन्हें प्रेमा रावत ने 14वें ओवर में बोल्ड किया। शेफाली 54 रन बनाकर टिकी हैं।
DC vs RCB Live Score: शेफाली वर्मा ने ठोका अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। यह उनका डब्ल्यूपीएल में सातवां अर्धसतक है। दिल्ली का 11 ओवर के बाद स्कोर 91/6 है। स्नेह राणा 9 रन बनाकर खेल रही हैं।
DC vs RCB Live Score: दिल्ली की आधी टीम हुई ढेर
दिल्ली की आधी टीम ढेर हो चुकी है। प्रेमा रावत ने आठवें ओवर में निकी प्रसाद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। निकी ने 14 गेंदों में दो चौकों के जरिए 12 रन बनाए। उन्होंने शेफाली (43)* के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रनों की पार्टनरशिप की। नादिन डी क्लर्क ने नौवें ओवर में मिन्नू मणि (5) का शिकार किया
DC vs RCB Live Score: पावरप्ले हुआ समाप्त
लड़खड़ाने के बावजूद दिल्ली ने पावरप्ले में 60 रन बनाए। डीसी ने इस दौरान चार विकेट गंवाए। शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाल रखा है। वह 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। निकी प्रसाद 6 रन जोड़ चुकी हैं।
DC vs RCB Live Score: सतघरे ने किए दो शिकार
दिल्ली की हालत खस्ता हो गई है। दो ओवर दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 10 रन है। सायाली सतघरे ने अपने स्पेल के पहले ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (3 गेंदों में चार रन) और अगली पर मारिजाने कप्प (0) को बोल्ड किा।
DC vs RCB Live Score: लिजेल ने दिया डबल झटका
दिल्ली ने खराब शुरुआत की है। लॉरेन बेल ने पहले ओवर में डीसी को डबल झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर लिजेल ली को बोल्ड कर दिया। लिजेल ने गेंदों में चार रन बनाए। बेल ने पांचवीं गेंद पर लौरा वोल्वार्ड्ट (0) को बोल्ड किया। शेफाली वर्मा (1)* का साथ देने अब कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं।
DC vs RCB Live Score: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सायाली सतघरे, लॉरेन बेल
DC vs RCB Live Score: दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी
DC vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
DC vs RCB Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
दिल्ली बनाम बेंगलुरु मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान जेमिमा और मंधाना टॉस के लिए सात बजे मैदान पर होंगी।
DC vs RCB Live Score: आरसीबी की संभावित इलेवन
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ / जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल।
DC vs RCB Live Score: क्या आज दिल्ली करेगी बदलाव?
दिल्ली ने अब तक तीनों मैचों में सेम प्लेइंग इलेवन उतारी है और टीम के आज भी बदलाव करने संभावना नहीं।
दिल्ली की संभावित XI: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), चिनेल हेनरी, मारिजाने कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी।
DC vs RCB Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दिल्ली और आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल में अब तक आपस में सात मैच खेले हैं। डीसी का इस दौरान दबदबा देखने को मिला है। डीसी ने पांच जबकि आरसीबी ने दो मैचों में जीत दर्ज की।
DC vs RCB Live Score: आरसीबी का स्क्वॉड
स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेट कीपर), नादिन डी क्लर्क, जॉर्जिया वोल, प्रथ्योषा कुमार, सायाली सतघरे, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्रकार।
DC vs RCB Live Score: दिल्ली का स्क्वॉड
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिजाने कप्प, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, ममता मदिवाला, दीया यादव, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लूसी हैमिल्टन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।