LIVE UPDATES
रिफ्रेशDC vs RCB live score: वॉर्नर की पारी गई बेकार, बैंगलोर ने दिल्ली को 16 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
DC vs RCB IPL 2022 Match live score :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी है। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 16 रन बनाए। वॉर्नर 66 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 14 रन बनाए। पॉवेल बिना खाता खोले आउट हुए। पंत 34 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले दिनेश कार्तिक ने धुआंधार सर्वाधिक नाबाद 66 रन बनाए। कार्तिक और अहमद के बीच छठे विकेट के लिए 52 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ही अनुज रावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली 12 के स्कोर पर रन आउट हुए। प्रभुदेसाई 6 रन पर आउट हुए। वहीं मैक्सवेल ने 34 गेंदों में शानदार 55 रन बनाए।
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore- बैंगलोर ने 16 रन से जीता मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हराया।
ipl match live score
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 27 रन चाहिए। कुलदीप और अक्षर क्रीज पर हैं।
RCB vs DC live update
शार्दुल ठाकुर ने 9 गेंद में 17 रन बनाए। जोश हेलजवुड को मैच में तीसरा विकेट मिला है। दिल्ली को मैच जीतने के लिए 9 गेंद में 33 रन चाहिए।
DC vs RCB
दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल ने 3 ओवर में 30 रन खर्च किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को 12 गेंद में 34 रन चाहिए।
IPL live score update
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 17 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore
पंत और शार्दुल ने हसरंगा के चौथे ओवर में 19 रन बटोरे। पंत ने एक चौका और एक छक्का लगाया, जबकि शार्दुल ने दूसरी गेंद पर छक्का मारा। हसरंगा ने अपने चार ओवर के कोटे में 40 रन देते हुए 1 विकेट झटका।
DC vs RCB live score: दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपने तीसरे ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर विकेट लेकर बैंगलोर की मैच में स्थिति और मजबूत कर दी है। पहली गेंद पर पॉवेल आउट हुए, जबकि आखिरी गेंद पर ललित यादव ने अपना विकेट गंवाया।
ipl match live score- पॉवेल भी लौटे पवेलियन
जोश हेजलवुड ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पॉवेल को पवेलियन भेज दिया है। पॉवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। दिल्ली का 112 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा है। टीम को जीत के लिए 33 गेंदों में 78 रन चाहिए।
RCB vs DC live update
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श की धीमी पारी का अंत हो गया है। उन्होंने 24 गेंद में 14 रन बनाए। उनकी ये पारी टीम पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि पहले धीमी पारी खेली और फिर रन आउट हुए।
DC vs RCB
वॉर्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत आए हुए हैं। टीम को जीत के लिए अब 36 गेंदों में 78 रन चाहिए। दिल्ली के पास 8 विकेट शेष है। पंत ने हसरंगा के ओवर में दो चौके लगाए हैं।
IPL live score update
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच खेल रहे मिचेल मार्श काफी धीमी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 22 गेंदों में 13 रन बनाए हैं।
DC vs RCB live score: वॉर्नर लौटे पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 38 गेंद में 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। हसरंगा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
ipl match live score
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 33 गेंद में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्श 14 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RCB vs DC live update
सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वॉर्नर की इस सीजन ये दूसरी फिफ्टी है।
RCB vs DC live update
डेविड वॉर्नर अपने फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। दिल्ली ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं।
ipl match live score- पृथ्वी शॉ हुए आउट
पृथ्वी शॉ 13 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शॉ और वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। वॉर्नर ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए हैं।
RCB vs DC live update
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। शुरुआती तीन ओवरों में टीम ने 30 रन बना लिए हैं। वॉर्नर और शॉ 15-15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
DC vs RCB
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने पारी की शुरुआत की है। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 190 रन बनाने हैं। पहले ओवर में 9 रन बने हैं।
IPL live score update- बैंगलोर ने बनाए 189/5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पांच विकेट पर 189 रन बनाये। आरसीबी की तरफ से दिनेश कार्तिक ने नाबाद 66 और ग्लेन मैक्सवेल ने 55 रन बनाए।
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore
कुलदीप यादव से पंत ने आखिरी ओवर करवाने का फैसला किया है। कुलदीप ने पहली दो गेंदों पर दो रन दिए। तीसरी गेंद पर थर्ड मैन की तरफ कार्तिक ने चौका मारा। चौथी गेंद पर सिर्फ एक रन बना। इसके बाद एक वाइड हुई और पांचवीं गेंद पर अहमद ने छक्का लगाया। इस बीच कुलदीप ने फिर दो वाइड गेंद फेंकी। आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन दिया। उनके इस ओवर में 17 रन बने।