मार्केट में आया है एक नया क्रिकेट शॉट, आपने देखा क्या? VIDEO हो रहा है जमकर वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग के वुमेंस कंप्टीशन में एक नया शॉट देखने को मिला है। आपने शायद ही प्रोफेशनल क्रिकेट में ऐसा शॉट देखा होगा। हैरानी की बात यह भी रही कि बल्लेबाज को उस पर चौका मिला।

 Davina Perrin one handed scoop
डेविना पेरिन ने एक हाथ से शॉट लगाया

किसी बल्लेबाज को कवर ड्राइव खेलना अच्छा लगता है, तो किसी बल्लेबाज को पुल शॉट मारकर बेहद खुशी मिलती है। क्रिकेट में गिने-चुने ही शॉट हैं, जो बल्लेबाज खेलते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मार्केट में एक नया शॉट भी आया है, जो कि एक महिला क्रिकेटर ने खेला है। ऐसा पहली बार नहीं है, लेकिन पहले भी उन्होंने ऐसा किया हुआ है। हालांकि, इस बार जो शॉट खेला है, वह वाकई में एक अलग प्रकार का शॉट है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग खेली जा रही है। इस लीग के वुमेंस कंप्टीशन के एक मैच में डेविना पेरिन नाम की बल्लेबाज ने एक हाथ से एक ऐसा शॉट खेला, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। इंग्लैंड की बल्लेबाज और बर्मिंघम फोनिक्स के लिए द हंड्रेड में खेलने वाली ओपनर डेविना पेरिन ने एमआई लंदन वुमेंस टीम के खिलाफ खेलते हुए एक हाथ से स्कूप शॉट खेला। हैरानी की बात यह थी कि शायद वह रिवर्स स्वीप या स्विच हिट शॉट खेलना चाहती थीं, लेकिन गेंदबाज ने उनको भांप लिया था।

इस तरह डेविना ने खेला था शॉट

गेंदबाज ने ऑफ साइड में गेंद को बहुत बाहर वाइड की रेखा के करीब डाल दिया, लेकिन डेविना पेरिन भी चालाक थीं। उनको लगा कि गेंद उनकी रेंज से दूर जा रही है तो उन्होंने अपने लेफ्ट हैंड को छोड़ दिया और एक हाथ से बल्ला गेंद तक पहुंचाया, जिसे स्कूप की तरह उलटा करते हुए गेंद को विकेटकीपर और शॉर्ट थर्ड के बीच से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान था। यहां तक कि कमेंटेटर भी बहुत ही ज्यादा हैरान नजर आए, लेकिन इस बात से खुश भी थे कि कुछ अलग देखा है। आप भी देखिए वीडियो...

हालांकि, डेविना पेरिन के लिए यह नई बात नहीं है। पहले भी उन्होंने इस तरह का शॉट खेला है। पहले भी द हंड्रेड लीग में उन्होंने वन हैंडेड स्कूप खेला है, लेकिन उस समय गेंद उनके शरीर पर थी और विकेट के पीछे चली गई थी। वह वीडियो भी आप देख सकते हैं।

रचनात्मक हैं पेरिन

20 साल की होने जा रहीं डेविना पेरिन रचनात्मक हैं, जिसके कारण उन्हें आगे सफलता मिल सकती है। अभी के लिए वे अंडर 19 क्रिकेट खेली हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें इंग्लैंड की मुख्य टीम में भी मौका मिल सकता है। वे कुछ और टीमों के लिए भी खेल चुकी हैं। हालांकि, उतना हैरतअंगेज प्रदर्शन उन्होंने अभी तक नहीं किया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मार्केट में आया है एक नया शॉट, आपने देखा क्या? VIDEO हो रहा है जमकर वायरल