'मैंने शराब पीकर...', डेविड वॉर्नर ने कबूला अपना जुर्म, इस तारीख को अदालत सुनाएगी सजा

सिडनी, वार्ता
Follow us on Google News
share

David Warner drunk-driving charge: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात स्वीकार कर ली है। अब अदालत अगले महीने वॉर्नर को सजा सुनाएगी।

David Warner drink driving charge
David Warner drink driving charge

सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वॉर्नर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने बताया कि उन्होंने ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वॉर्नर को बुधवार को वेवरली स्थानीय कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ी। पांच अप्रैल को सिडनी में सड़क किनारे हुई शराब जांच में 39 वर्षीय वॉर्नर का नमूना पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस थाने में हुए दूसरे टेस्ट में पता चला कि उनके खून में शराब की मात्रा वैध सीमा से दोगुनी से भी अधिक थी।

'डेविड वॉर्नर ने जो किया वह गलत था'

हिल ने पहले कहा था, "उन्हें पता है कि उन्होंने जो किया वह गलत था। वह मानते हैं कि यह एक गैर-जिम्मेदाराना और बेवकूफी भरा फैसला था कि उन्होंने उबर लेने के बजाय अपनी कार चलाई। ईस्टर संडे के दिन एक गिलास वाइन पीना कोई अपराध नहीं है। असल में, कुछ लोग तो इसे पूरी तरह से सही भी मानेंगे। उनका अपराध, जैसा कि मैंने कहा, 'प्लान बी' के बजाय 'प्लान ए' जैसा बेवकूफी भरा फैसला चुनना था।"

तीन राज्य सरकार इस अभियान का हिस्सा

क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली जर्मन ने वॉर्नर की गिरफ्तारी के बाद कहा था, "ये आरोप निश्चित रूप से गंभीर हैं और हम इन्हें बेहद गंभीरता से लेते हैं। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स में हम सुरक्षित ड्राइविंग के समर्थक हैं।" सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स और एनएडब्ल्यू ब्लूज, तीनों राज्य सरकार के 'ड्रिंक एंड ड्राइव' विरोधी अभियान का हिस्सा हैं। इस अभियान का उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने से लोगों को रोकना है।

वॉर्नर को इस तारीख को अदालत सुनाएगी सजा

वॉर्नर की गिरफ्तारी उस समय हुई थी, जब वह पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी करने के दौरान ईस्टर के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे थे। हालांकि, पूर्व दिग्गज ओपनर को फिर छोड़ दिया गया था। हिल के अनुसार वॉर्नर को अपने किए पर पछतावा है और वह अदालत से नरमी की अपील करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ किसी भी अन्य नागरिक की तरह ही व्यवहार किया जाएगा। उनकी सजा पर फैसला 18 अगस्त को सुनाया जाएगा। वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 8786, 6932 और 3277 रन बनाए। उन्होंने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने 2009 में डेब्यू किया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'मैंने शराब पीकर...', वॉर्नर ने कबूला अपना जुर्म, इस तारीख को सुनाई जाएगी सजा