डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग को लेकर भी बड़ी घोषणा

मेलबर्न, भाषा
Follow us on Google News
share

डेविड वॉर्नर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन से पहले यह ऐलान किया। रिकी पोंटिंग को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई।

david warner
डेविड वॉर्नर (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। टीम का सह-स्वामित्व अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है। तीसरे सत्र से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में टीम ने अपनी नई पहचान का अनावरण किया। इसी दौरान पोंटिंग को पुणे के रहने वाले पुनीत सिंह के साथ फ्रेंचाइजी का सह-मालिक घोषित किया गया। वॉर्नर को टीम में नए प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने की भी घोषणा की गई।

'इससे बेहतर और क्या हो होगा कि...'

वॉर्नर ने बयान में कहा, "इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि फिर मैदान पर उतरें, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलें और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल सकें।" पोंटिंग ने कहा, ''मैं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और डब्ल्यूसीएल का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। पुनीत और पूरी टीम के साथ काम करने तथा डेविड के नेतृत्व करने से हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कुछ खास तैयार करने का शानदार अवसर है।" पुनीत सिंह ने कहा, ''रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से टीम को अपार अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दमदार खेल क्षमता मिली है। हम कुछ बेहद खास तैयार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।''

कब शुरू होगा WCL का तीसरा सीजन?

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का आयोजन तीन से 18 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। पहली बार यह टूर्नामेंट ब्रिटेन से से बाहर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित करने के साथ आयोजकों का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच बनाना है, साथ ही उन्होंने तीसरे चरण में अधिक दिग्गज खिलाड़ियों, रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं और मनोरंजन का वादा किया है।

वॉर्नर के अलावा ये दिग्गज भी खेलेंगे

'लीजेंड्स' क्रिकेट लीग के तीसरे सत्र में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें वॉर्नर के अलावा युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमूदुल्लाह शामिल हैं। डब्ल्यूसीएल ने तीसरे सत्र के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को शामिल करके अपनी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का भी विस्तार किया है। यह टूर्नामेंट संन्यास ले चुके क्रिकेट सितारों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का एक प्रमुख मंच बनकर उभरा है। पहले चरण का खिताब इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था जबकि साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने दूसरे सत्र के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब अपने नाम किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान, WCL में पोंटिंग को लेकर भी बड़ी घोषणा