विराट कोहली को पछाड़कर टी20 के एलीट ग्रुप में ऊपर चढ़े डेविड वॉर्नर, उनसे आगे अब सिर्फ 2 बैटर

Jan 16, 2026 05:10 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को टी20 शतकों के मामले में पछाड़ दिया है। उनके नाम अब टी20 में 10 शतक हो चुके हैं।

विराट कोहली को पछाड़कर टी20 के एलीट ग्रुप में ऊपर चढ़े डेविड वॉर्नर, उनसे आगे अब सिर्फ 2 बैटर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को टी20 शतकों के मामले में पछाड़ दिया है। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ सिर्फ 65 गेंदों में 110 रन की जबरदस्त पारी खेली। विकेटों की पतझड़ के बीच उन्होंने न सिर्फ एक छोर संभाले रखा बल्कि रनों की रफ्तार भी बढ़ाते रहे। उनकी इस पारी की बदौलत थंडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया।

टी20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का ये 10वां शतक था। इस तरह उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किंग कोहली को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

टी20 में सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो ये रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 22 टी20 शतक जड़े हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के बाबर आजम काफी दूर हैं। आजम के नाम टी20 में 11 शतक हैं। डेविड वॉर्नर के 10 और विराट कोहली के 9 शतक हैं।

डेविड वॉर्नर के नाम अब बीबीएल में तीन शतक हो चुके हैं। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब बेन मैकडेरमट और स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वॉर्नर का जड़ा शतक बीबीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों द्वारा लगाया गया आठवां शतक है। इससे पहले बीबीएल के किसी एक सीजन में 8 शतक नहीं लगे थे।

टी20 शतकों के मामले में विराट कोहली से आगे निकले डेविड वॉर्नर (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)

टी20 में अगर विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की तुलना करें तो दोनों के रिकॉर्ड बहुत ही जबरदस्त हैं। कोहली ने 414 टी20 मैचों में 41.92 की औसत से 13,543 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.67 का है। कोहली ने टी20 में 9 शतक और 105 अर्धशतक जड़े हैं। दूसरी तरफ वॉर्नर ने 431 टी20 मैचों में 36.82 की औसत से 13918 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.45 है। टी20 में वॉर्नर के नाम 10 शतक और 115 अर्धशतक हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1- क्रिस गेल- 22 शतक

2- बाबर आजम- 11 शतक

3- डेविड वॉर्नर- 10 शतक

4- विराट कोहली- 9 शतक

5- रिली रोसू- 9 शतक

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।