T20 World Cup: दसुन शनाका की 'सुनामी' में उड़ा ओमान, ठोकी श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी
T20 World Cup 2026: दसुन शनाका की 'सुनामी' में ओमान उड़ गया, क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी टी20आई क्रिकेट में ठोकी है। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है।

T20 World Cup 2026 के एक मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एक तरह से कहा जाए कि उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है तो यह कहना उचित होगा। श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरानी की बात ये है कि वे इस लिस्ट में पहले से ही शीर्ष पर थे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज दसुन शनाका के बल्ले से ओमान के खिलाफ सुनामी आई। शनाका ने महज 19 गेंदों में टी20 विश्व कप 2026 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा, जो कि श्रीलंका के लिए भी टी20आई क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में शनाका ने कमाल की पारी खेली। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज था, जिन्होंने पुणे में 2023 में बनाया था।
भारत के खिलाफ 20 गेंदों में वे टी20 इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक जड़ चुके हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 21 गेंदों में 2007 टी20 विश्व कप में जोहानिसरब्ग में केन्या के खिलाफ तूफानी फिफ्टी पूरी की थी। इतनी ही गेंदों में 2009 में भारत के खिलाफ कुमार संगकारा ने अर्धशतक जड़ा हुआ है।
T20I में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)
19 - दसुन शनाका बनाम OMA, पल्लेकेले, 2026 WC
20 - दसुन शनाका बनाम IND, पुणे, 2023
21 - महेला जयवर्धने जयवर्धने बनाम KEN, जोबर्ग, 2007 WC
21 - कुमार संगकारा बनाम IND, नागपुर, 2009
ये भी पढ़ेंः India की Playing XI में 2 बदलाव होने की पूरी-पूरी संभावना, जानिए कौन-कौन हो सकता है बाहर?
इस मैच में श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 15 रन पर पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद एक छोटी सी साझेदारी हुई और 42 रन पर दूसरा विकेट श्रीलंका ने खो दिया था। इसके बाद तीसरे और फिर चौथे विकेट के लिए बड़ी-बड़ी साझेदारियां हुईं, जिससे श्रीलंका की टीम 225 रनों तक पहुंचने में सफल हुई। बड़ी जीत दर्ज करके श्रीलंका की टीम सुपर 8 में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएगी।
इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए 45 गेंदों में 61 रन कुसल मेंडिस ने बनाए थे, जबकि 28 गेंदों में 60 रनों की पारी पवन रथनायके ने खेली थी। 20 गेंदों में 50 रन कप्तान दसुन शनाका बनाकर आउट हुए। 7 गेंदों में 19 रन कमिंदु मेंडिस ने बनाए थे। 2 विकेट जितने रामानंदी ने ओमान के लिए निकले और एक-एक सफलता जय ओडेड्रा और सूफियान महमूद को मिली।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



