भारत में मिली जीत बेहद खास; डेरिल मिशेल ने बताया कैसे टीम इंडिया को घुटने टेकने पर किया मजबूर?
डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 2-1 की जीत को बेहद खास बताया। उन्होंने मैच के बाद बताया कि इंदौर वनडे में कैसे उन्होंने विल यंग और ग्लेन फिलिप्स के साथ पार्टनरशिप कर भारत को घुटने टेकने पर मजबूर किया।

डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे में टीम इंडिया को 41 रनों से धूल चटाकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। न्यूजीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम पहली बार भारत को भारत में वनडे सीरीज में हराने में कामयाब हुई। न्यूजीलैंड के लिए इस वनडे सीरीज के हीरो डेरिल मिशेल रहे, जिन्होंने इंदौर वनडे में शतक जड़ने के साथ-साथ पूरी सीरीज के दौरान रनों का अंबार लगाया। डेरिल मिशेल ने मैच के बाद बताया कि कैसे उन्होंने टीम इंडिया को तीसरे वनडे में घुटने टेकने पर मजबूर किया और यह जीत उनके लिए क्या मायने रखती है।
डेरिल मिशेल ने मैच के बाद कहा, “टीम में योगदान देना बहुत अच्छा लगता है और भारत में जीत हासिल करना हमारे ग्रुप के लिए बहुत खास है। एक ग्रुप के तौर पर, जिस तरह से हमने बैट से पार्टनरशिप बनाई, शुरुआत में विल यंग के साथ और फिर ग्लेन फिलिप्स आए और उन्होंने वही किया जो GP (ग्लेन फिलिप्स) करते हैं, यह बहुत खास है।
अपने साथियों के साथ मैदान पर रहना और उस पल में खो जाना बहुत अच्छा लगता है और जीत हासिल करना भी अच्छा लगता है। मैं बस पूरी तरह से मौजूद रहने पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं, मैं गेंद को देखने की कोशिश कर रहा हूं और इसे बार-बार दोहरा रहा हूं और उम्मीद है कि इस दौरान कुछ अच्छे फैसले ले पाऊंगा। और कुछ सफलता मिलना अच्छा लगता है।
GP मेरा अच्छा दोस्त है और उसे भी शतक बनाते देखना बहुत बढ़िया लगा। पार्टनरशिप कुछ ऐसी चीज़ है जिस पर हम एक ग्रुप के तौर पर गर्व करते हैं। GP के साथ ऐसा करना, जो जाहिर है काफी समय से चोट की वजह से बाहर था, इसलिए मुझे बहुत गर्व है कि वह कैसे वापस आया और उसने क्या किया।
मुझे अपने देश के लिए खेलना बहुत पसंद है और यहां तक पहुंचने में थोड़ा समय लगा, लेकिन मैं उन सभी सालों को देखता हूं। डोमेस्टिक क्रिकेट ने मुझे अपना खेल सीखने और फिर यह समझने में मदद की कि जब मेरे सीने पर सिल्वर फर्न होगा तो मैं इसे कैसे करना चाहता हूं। इस ग्रुप का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है और यह बहुत बढ़िया है।”
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



