Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Daryl Mitchell beat Chris Gayle and Ricky Ponting in terms of hitting Centuries vs India in India in ODI Cricket
डेरिल मिचेल ने तोड़ा क्रिस गेल और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड, भारतीय सरजमीं पर किया करिश्मा

डेरिल मिचेल ने तोड़ा क्रिस गेल और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड, भारतीय सरजमीं पर किया करिश्मा

संक्षेप:

डेरिल मिचेल ने क्रिस गेल और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड अपने शतक से तोड़ दिया। भारतीय सरजमीं पर वह नए 'डॉन' बन गए हैं। डेरिल मिचेल ने चौथा शतक वनडे क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ जड़ा है।

Jan 18, 2026 04:50 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल हर बार की तरह इस बार भी भारत के खिलाफ आग उगल रहे हैं। डेरिल मिचेल ने एक बार फिर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ भारत की सरजमीं पर शतक जड़ा। डेरिल मिचेल का ये चौथा शतक भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर है। इसी के साथ डेरिल मिचेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है और इसी दौरान क्रिस गेल और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेरिल मिचेल दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भारत की सरजमीं पर बन गए हैं। डेरिल मिचेल ने रविवार 18 जनवरी को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में चौथा शतक भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा। उनसे ज्यादा शतक ओडीआई क्रिकेट में भारत के खिलाफ भारत में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने जड़े हैं। उनके नाम 5 शतक हैं।

डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के सलमान बट, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग, वेस्टइंडीज के मार्नस सैमुअल्स और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक को पछाड़ा है। इन सभी बल्लेबाजों ने 3-3 शतक भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ जड़े हैं। 106 गेंदों में डेरिल मिचेल ने शतक पूरा किया, जो उनका 9वां शतक वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में है और इनमें से चौथा तो भारत में भारत के खिलाफ आया है।

भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक

5 - एबी डिविलियर्स

4 - डेरिल मिचेल*

3 - सलमान बट

3 - क्रिस गेल

3 - रिकी पोंटिंग

3 - मार्लन सैमुअल्स

3 - क्विंटन डिकॉक

वनडे सीरीज के पहले मैच में डेरिल मिचेल 84 रन बनाकर आउट हुए थे और शतक से चूक गए थे, लेकिन अगले मैच में उन्होंने शतक की कसर को पूरा किया था और 131 रनों की पारी खेली थी, जबकि तीसरे मैच में फिर से उनके बल्ले से शतक आया। 300 से ज्यादा रन वे खबर लिखे जाने तक इस सीरीज में बना चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |