न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार, जनवरी में मचाया था धमाल

Feb 28, 2026 07:14 pm ISTवार्ता
share

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिशेल और बांग्लादेश की बल्लेबाज सोभाना मोस्तारी को जनवरी 2026 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार, जनवरी में मचाया था धमाल

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने जनवरी 2026 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता है। उन्होंने लगातार दो शतक लगाकर न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में जीत दिलाई थी। न्यूजीलैंड के मिशेल ने भारत के टी-20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता। जनवरी में भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज में, न्यूजीलैंड ने 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 से जीत हासिल की। मिशेल ने दूसरे मैच में नाबाद 131 रन बनाकर अपनी टीम की वापसी कराई और तीसरे मैच में 137 रन बनाकर अपनी टीम को 337/8 के मैच जिताने वाले स्कोर तक पहुंचाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने 176 की औसत से 352 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीता। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर, मिशेल ने आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भी नंबर वन जगह हासिल कर ली। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज में, उन्होंने 186.56 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए।

डेरिल मिशेल इस समय टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टी20 टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शुक्रवार को हार के कगार से वापसी करते हुए न्यूजीलैंड पर चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

जैक्स ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट और रेहान ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लेने बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें विकेट के लिए 16 गेंद में 44 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। 'प्लेयर ऑफ द मैच' जैक्स ने 18 गेंद में नाबाद 32 रन की ताबड़तोड़ पारी जबकि रेहान ने सात गेंद में नाबाद 19 रन बनाये।

न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस नतीजे के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवित रहीं। अब उसे शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, जहां नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभाएगा। इंग्लैंड पहले ही ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना चुका है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।