मौजूदा भारतीय टीम अब तक की सबसे मजबूत T20 इंटरनेशनल टीम है, रिकी पोंटिंग ने किया दावा

Vikash Gaur Bhasha, दुबई
Follow us on Google News
share

रिकी पोंटिंग ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद उसे अब तक की सबसे मजबूत टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम करार देते हुए कहा कि टीम की गहराई, अनुभव और निरंतरता के कारण उसका रिकॉर्ड शानदार है।

मौजूदा भारतीय टीम अब तक की सबसे मजबूत T20 इंटरनेशनल टीम है, रिकी पोंटिंग ने किया दावा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद उसे अब तक की सबसे मजबूत टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम करार दिया है। पोंटिंग ने माना है कि भारतीय टीम में गहराई है, अनुभव है और निरंतरता भी है। इसी वजह से सफेद गेंद के क्रिकेट में उसका रिकॉर्ड शानदार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर अपना तीसरा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप खिताब जीता और यह खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई।

भारत ने पुरुषों के सीमित ओवरों के क्रिकेट में दबदबा बनाए रखा है। 2023 के अंत से लेकर अब तक हुए चार बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में उसे सिर्फ दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को इस दौरान एक बार 2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरी बार 2026 टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ हार मिली।

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल पोंटिंग से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा भारतीय टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे मजबूत टीम है तो उन्होंने 'द आईसीसी रिव्यु' में कहा, ''इस बात के खिलाफ तर्क देना बहुत मुश्किल है। अगर आप देखें तो सिर्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम ही नहीं बल्कि पिछले पांच-छह वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंट में उनका सफेद गेंद के प्रारूप में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।''

उन्होंने कहा, ''इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बहुत से लोगों ने शायद यह पहचान लिया था कि मौजूदा भारतीय टीम में कितनी गहराई और ताकत है और साथ ही उनके पास कितना अनुभव है।'' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ''सिर्फ टी20 टीम नहीं बल्कि भारत की यह सफेद गेंद की टीम बहुत-बहुत मजबूत है। लगातार दो विश्व कप जीतना-इसके लिए उन्हें सलाम।''

IPL का भी फायदा मिला- पोंटिंग

तीन बार विश्व कप जीतने वाले पोंटिंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दोनों जगह दबाव वाले क्रिकेट को खेलने के अनुभव ने टीम को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई है। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने कहा, ''इस मौजूदा टीम के बारे में एक बात जिस पर शायद कम ध्यान दिया जाता है, वह यह है कि इन खिलाड़ियों के पास कितना अनुभव है और उन्होंने कितना क्रिकेट खेला है-चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या फिर सिर्फ आईपीएल।''

उन्होंने कहा, ''आईपीएल के मैच अंतरराष्ट्रीय मैच जितने ही बड़े होते हैं इसलिए यह भारतीय टीम बेहतरीन संतुलन और एक शानदार टीम के साथ पूरी तरह से तैयार होकर मैदान में उतरी थी।'' सुपर आठ चरण के दौरान भारत दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से हार गया था और पोंटिंग को लगता है कि इस झटके ने टीम को फिर से एकजुट होने में मदद की।

उन्होंने कहा, ''जब आप लगातार 12 मैच जीतते हैं तो कोई ना कोई खराब दिन जरूर आता है। मुझे खुशी है कि यह जल्दी आ गया। हो सकता है कि भारत को इसी तरह के झटके की ज़रूरत थी।'' भारत ने इस हार के बाद जबरदस्त बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए अपने बाकी बचे चार मैच में से तीन में 250 से अधिक का स्कोर बनाया जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।