CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब ने भी चेन्नई को रौंदा, 5 बार की चैंपियन ने लगातार दूसरा मैच गंवाया

CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 विकेट से मात दी। टूर्नामेंट में चेन्नई की ये लगातार दूसरी हार है। वहीं पंजाब ने दूसरा मुकाबला जीता है।

CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब ने भी चेन्नई को रौंदा, 5 बार की चैंपियन ने लगातार दूसरा मैच गंवाया

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Punjab Score: 210/5 (18.4)

CSK Score: 209/5 (20)

CSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में प्रियांश ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद कूपर कॉलोनी, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर की दमदार पारियों की बदौलत किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की। प्रियांश आर्या 11 गेंद में 39 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 43 और कूपर कॉनोली ने 22 गेंद में 36 रन का योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली। नेहल 10 रन ही बना सके। पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। शशांक सिंह (14) और मार्कस स्टॉयनिस (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बनाए। चेन्नई की ओर से आयुष म्हात्रे ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने संजू सैमसन (सात) को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आयुष म्हात्रे ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। 12वें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 28 रन बनाये। अगले ही ओवर में विजयकुमार वैशक ने आयुष म्हात्रे का भी शिकार कर लिया। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में पांच छक्के और छह चौके लगाते हुए 73 रनों की पारी खेली।

कार्तिक शर्मा एक रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। सरफराज खान ने 12 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाये। उन्हें विजयकुमार वैशक ने आउट किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शिवम दुबे 27 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 45 रनों की पारी खेली। प्रशांत वीर छह रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशक ने दो विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बदलाव किया है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

चेन्नई-पंजाब मैच में किसने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने प्रशांत वीर को मौका दिया है। पंजाब बिना बदलाव के खेल रही है।

आईपीएल 2026 का आज का मैच

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। मैच भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात बजे शुरू हुआ।

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा मिले 210 रनों के लक्ष्य का पंजाब किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते हासिल किया। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब ने गंवाए 5 विकेट

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट गंवा दिया है। श्रेयस ने 29 गेंद में 50 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। नेहल 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 47 रन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की टीम को जीत के लिए 30 गेंद में 47 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 19 गेंद में 36 और वढेरा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: कूपर कॉनोली हुए आउट

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब के बल्लेबाज कूपर कॉनोली 22 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अंशुल कंबोज ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। कूपर ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने 9वें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया है। नूर अहमद के ओवर में प्रभसिमरन रन आउट हो गए हैं। प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब ने पावरप्ले में बनाए 68 रन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 68 रन बनाए हैं। कूपर कॉलोनी एक और प्रभसिमरन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को 5वें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 11 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब की धमाकेदार शुरुआत

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन और प्रियांश ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। शुरुआती तीन ओवर में पंजाब ने 43 रन बनाए हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की बैटिंग शुरू

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 210 रन चाहिए। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन क्रीज पर पहुंच गए हैं।पहले ओवर में पंजाब ने 14 रन बनाए।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 209 रन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चेन्नई ने संजू सैमसन (सात) का विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद हालांकि म्हात्रे और शिवम दुबे (27 गेंद में नाबाद 45) ने पारी को संभाला। पंजाब के लिये विजयकुमार विशाख ने दो विकेट लिये। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंद में 73 रन बनाए।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 19 ओवर में CSK 195-5

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। प्रशांत वीर 6 रन और शिवम दुबे 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 18 ओवर में CSK 182-5

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 22 रन और प्रशांत वीर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को 5वां झटका

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का 5वां विकेट गिर चुका है। पंजाब किंग्स के वैशाक विजय कुमार ने सरफराज खान की आतिशी पारी को खत्म किया। खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। 17 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 168 रन बना लिए हैं। प्रशांत वीर और शिवम दुबे खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: CSK के 150 रन पूरे

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के 150 रन पूरे हो गए हैं। सरफराज खान ने छक्के के साथ सीएसके के 150 रन पूरे किए। 16 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 8 गेंद में 20 रन और शिवम दुबे 14 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 15 ओवर में CSK 145-4

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। अब पारी में 5 ओवर का खेल बचा है। शिवम दुबे 11 रन और सरफराज खान 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का चौथा विकेट गिर चुका है। मार्को यान्सन ने कार्तिक शर्मा को सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। अंपायर ने आउट करार नहीं दिया था, जिसके बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने डीआरएस लिया जिसके बाद शर्मा आउट करार दिए गए। 14 ओवर की समाप्ति पर सीएसके ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। सरफराज खान और शिवम दुबे क्रीज पर हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 13 ओवर में सीएसके 125-3

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज हैं- शिवम दुबे और कार्तिक शर्मा। ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के कुछ देर बाद ही आयुष म्हात्रे भी आउट हो गए। शिवम दुबे 4 और कार्तिक शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: CSK को तीसरा झटका

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लग चुका है। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे ने युजवेंद्र चहल को कैच थमा दिया। म्हात्रे का विकेट वैशाक विजय कुमार को मिला। उन्होंने 43 गेंद में 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े। संजू सैमसन के सस्ते में निपटने के बाद म्हात्रे ने अपनी आक्रामक पारी से सीएसके को संभाला। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए गायकवाड़ के साथ मिलकर 96 रनों की अहम साझेदारी की।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 12 ओवर में CSK 118-2

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 41 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे 3 गेंद में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर की पहली ही गेंद पर युजवेंद्र चहल ने गायकवाड़ की पारी का अंत किया।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: CSK को दूसरा झटका, कप्तान गायकवाड़ आउट

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लग चुका है। युजवेंद्र चहल ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए म्हात्रे और गायकवाड़ के बीच 96 रन की साझेदारी हुई।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 11 ओवर में CSK 110-1

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 67 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के 100 रन पूरे

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। 10वें ओवर की समाप्ति पर टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 35 गेंद में 62 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 18 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: आयुष म्हात्रे को मिला जीवनदान

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: आयुष म्हात्रे को 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर जीवनदान मिला। वैशाक विजय कुमार उनका कैच नहीं लपक पाए। उस वक्त म्हात्रे 59 रन बनाकर खेल रहे थे।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 9 ओवर में CSK 94-1

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 59 और गायकवाड़ 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: आयुष म्हात्रे का अर्धशतक पूरा

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: आयुष म्हात्रे ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्टॉयनिस के ओवर में लगातार दो गेंदों पर म्हात्रे ने छक्के जड़े। 18 साल के आयुष म्हात्रे आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: म्हात्रे-गायकवाड़ ने पूरी की अर्धशतकीय साझेदारी

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके की पारी को शुरुआती झटके के बाद संभाल लिया है। म्हात्रे काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। 7 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 25 गेंद में 43 रन और गायकवाड़ 11 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में CSK ने बटोरे 57 रन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पावर प्ले में 57 रन बटोरे हैं। 6 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। आयुष म्हात्रे 29 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 5 ओवर में CSK 49-1

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवें ओवर में 10 रन बटोरे। आयुष म्हात्रे 23 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीएसके को दूसरे ओवर में ही संजू सैमसन के रूप में पहला बड़ा झटका लगा था।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score:4 ओवर में CSK के 39-1

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवर की समाप्ति पर 39 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन और आयुष म्हात्रे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। बार्टलेट के इस ओवर में सीएसके के बल्लेबाजों ने 15 रन बटोरे, इसमें म्हात्रे के 3 चौके भी शामिल हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: 3 ओवर में CSK के 24 रन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 11 रन और आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले हुए खेल रहे हैं। तीसरे ओवर में सीएसके के बल्लेबाजों ने 10 रन बटोरे।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: CSK को दूसरे ओवर में ही पहला झटका

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा है। लगातार दूसरे मैच में सैमसन फ्लॉप रहे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट होने वाले सैमसन पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और 1 चौका लगाया। बार्टलेट की गेंद पर उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को आसान सा कैच थमा दिया।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग शुरू

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन क्रीज पर पहुंच गए हैं। पहले ओवर में चेन्नई ने 5 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने पंजाब के लिए पहला ओवर किया।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस पर ये कहा

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पिच थोड़ी सूखी है, मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज़्यादा बदलाव आएगा। ओस का कोई खास असर नहीं पड़ना चाहिए। बोर्ड पर रन बनाना और फिर उन्हें डिफेंड करना अच्छा रहेगा। टीम में एक बदलाव है, प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट आए हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने किया एक बदलाव

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद क्या कहा

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: टॉस के बाद अय्यर ने कहा कि यह उनके घरेलू मैदान पर उनका पहला मैच है, इसलिए मैच कैसा रहता है, इस बात का दबाव उन्हीं पर होगा। हमारी टीम की लाइन-अप को देखते हुए हमें बहुत अधिक आत्मविश्वास मिलता है। उनकी टीम अच्छी है और लगातार अच्छा खेल रही है, और हम बस अपनी पूरी क्षमता से खेलना चाहते हैं। जब हालात मुश्किल हों, तो मैं गेंदबाजो का सामना करना चाहता हूं। टीम में कोई बदलाव नहीं है हम पिछले मैच वाली टीम के साथ खेल रहे हैं।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई-मुंबई मैच में कुछ देर में होगा टॉस

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा।

Share

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन किया

CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से कड़ी टक्कर मिली। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने लगातार विकेट गंवाए हालांकि कूपर कॉनली एक छोर पर डटे रहे और टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलाई।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटCSK vs PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब ने भी चेन्नई को रौंदा, 5 बार की चैंपियन ने लगातार दूसरा मैच गंवाया