CSK vs MI Highlights IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने किया विजयी आगाज, मुंबई इंडियंस ने फिर पहला मुकाबला गंवाया

<ul><li>CSK vs MI Highlights IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में 4 विकेट से हराया। मुंबई ने 20 ओवर में 155 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 5 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।</li></ul>

CSK vs MI Highlights IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने किया विजयी आगाज, मुंबई इंडियंस ने फिर पहला मुकाबला गंवाया

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

CSK vs MI Highlights ipl 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 53 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए विग्नेश ने तीन विकेट झटके। मुंबई की टीम पिछले 13 सीजन से अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। राहुल त्रिपाठी दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दूबे नौ रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा तीन रन ही बना सके। सैम करन 9 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 18 गेंद में 17 रन की पारी खेली और फिर रन आउट हुए। रचिन रविंद्र 45 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। एमएस धोनी ने दो गेंद खेली।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा। रोहित बिना खाता खोले आउट हुए। रेयान रिकल्टन 7 गेंद में 13 रन ही बना सके। विल जैक्स 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। रॉबिन मिन्ज ने तीन और तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। नमन 17 रन ही बना सके। सैंटनर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बोल्ट एक बना सके। दीपक चाहर 15 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए।

CSK Live score- 158/6 (19.1)

MI live score - 155/9 (20)

CSK vs MI Live score: नूर अहमद ने बने प्लेयर ऑफ द मैच

CSK vs MI Live score: स्पिनर नूर अहमद को 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नूर ने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर और रॉबिन मिन्ज को आउट किया। नूर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में 4 विकेट से हराया।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई का छठा विकेट गिरा

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है। रविंद्र जडेजा 18 गेंद में 17 रन ही बना सके। वह रन आउट हुए।

Share

CSK vs MI Live score: रचिन रविंद्र ने लगाई फिफ्टी

CSK vs MI Live score: रचिन रविंद्र ने 42 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वह अपनी पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगा चुके हैं।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 24 रन

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स को 21 गेंद में 24 रन चाहिए। रचिन रविंद्र 40 गेंद में 45 रन और रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौटी

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स को 15वें ओवर में पांचवां झटका लगा है। सैम करन 4 रन बनाकर आउट हुए। रचिन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs MI Live score: विग्नेश को मिली तीसरी सफलता

CSK vs MI Live score: विग्नेश ने दीपक हुड्डा को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। दीपक सिर्फ तीन रन ही बना सके। चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट गंवा दिए हैं।

Share

CSK vs MI Live score: शिवम दूबे हुए आउट

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज शिवम दूबे 7 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। विग्नेश ने उन्हें आउट किया।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई को मिली दूसरी सफलता

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को 8वें ओवर में दूसरी सफलता मिली है। विग्नेश ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया। गायकवाड़ 26 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके कप्तान ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।

Share

CSK vs MI Live score: ऋतुराज ने लगाई फिफ्टी

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 22 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन पूरे किए।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। दीपक चाहर ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। राहुल दो रन ही बना सके।

Share

CSK vs MI Live score: खलील-नूर ने मिलकर झटके सात विकेट

CSK vs MI Live score: खलील अहमद ने मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटके दिए। उन्होंने रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद नूर अहमद ने 4 विकेट लेकर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। खलील ने अपने अंतिम ओवर में बोल्ट को आउट किया।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई ने बनाए 155 रन

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई का आठवां विकेट गिरा

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने 128 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया है। मिचेल सैंटनर 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई ने गंवाए 6 विकेट

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। नमन 11 और सैंटनर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs MI Live score: नूर ने तिलक और मिन्ज को किया आउट

CSK vs MI Live score: नूर अहमद ने अपने तीसरे ओवर में रॉबिन मिन्ज और फिर तिलक वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिन्ज तीन और तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए।

Share

CSK vs MI Live score: अश्विन ने तीसरे ओवर में दिया सिर्फ एक रन

CSK vs MI Live score: अश्विन ने तीसरे ओवर में सिर्फ एक रन दिया है। रॉबिन ने चार गेंद खेलकर एक रन बनाया, जबकि अंतिम दो गेंदें तिलक ने खेली।

Share

CSK vs MI Live score: सूर्यकुमार यादव भी हुए आउट

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। एमएस धोनी ने विकेट के पीछे से शानदार स्टंपिंग की।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में बनाए 76 रन

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। तिलक 24 और सूर्यकुमार 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 52 रन

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर52 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 19 और तिलक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs MI Live score: अश्विन ने जैक्स को किया आउट

CSK vs MI Live score: विल जैक्स 7 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Share

CSK vs MI Live score: खलील ने मुंबई को दिए डबल झटके

CSK vs MI Live score: खलील अहमद ने मुंबई को डबल झटके दिए हैं। उन्होंने रेयान को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। खलील अहमद ने उन्हें आउट किया। वह 4 गेंद खेलकर पवेलियन लौटे।

Share

CSK vs MI Live score: दोनों कप्तानों ने क्या कहा

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने में कोई समस्या नहीं है। हम 2-3 दिन पहले यहां आ गए थे। उपलब्धियों के मामले में दोनों ही टीमें अविश्वसनीय हैं। मुझे यकीन है कि यह एक अच्छा मैच होगा। रिकल्टन, जैक्स, सेंटनर और बोल्ट चार विदेशी हैं।

टॉस के बाद ऋतुराज ने कहा, पता नहीं पिच कैसी होगी, उम्मीद है कि खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच में बदलाव आएगा। तैयारी अच्छी रही है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वापस आ रहे हैं। युवा विकेटकीपर भी वापस आ रहे हैं (धोनी)। तीन तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर। नूर, एलिस, रचिन और करन हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं।

Share

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई ने जीता टॉस

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Share

CSK vs MI Live score: कुछ देर में होगा टॉस

CSK vs MI Live score: चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होने वाला है। खिलाड़ी वॉर्म अप करते हुए नजर आ रहे हैं।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई और मुंबई के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच गए हैं। मैच के लिए टॉस सात बजे होगा। दोनों टीमें के खिलाड़ियों का चेपॉक स्टेडियम पहुंचने का वीडियो सामने आया है।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई और मुंबई में किसका पलड़ा भारी

CSK vs MI Live score: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में कुल 37 मुकाबला खेले गए हैं। आमने-सामने के मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 20 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई 17 मैच जीतने में कामयाब रही है। हालांकि पिछले 6 मैचों की बात करें तो चेन्नई ने पांच मुकाबले जीते हैं और पिछले तीन मुकाबलों में मुंबई को हराया है।

Share

CSK vs MI live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का दूसरा हाईएस्ट टोटल

CSK vs MI live score: आईपीएल 2205 में डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन के धमाकेदार शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए हैं, जोकि आईपीएल का दूसरा हाईएस्ट टोटल है

Share

CSK vs MI live score: जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे शुरुआती मैच

CSK vs MI live score: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट से रिकवर कर रहे हैं, जिसके कारण वह आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अभी बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं।

Share

CSK vs MI live score: हार्दिक पांड्या पहले मैच से बाहर

CSK vs MI live score: पिछले सीजन में धीमी ओवर-रेट के कारण निलंबन के कारण पांड्या अपने शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा सहित अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई ने स्पिनरों की संख्या बढ़ाई

CSK vs MI Live score: चेपॉक की पिच को देखते हुए चेन्नई ने पिछले साल मेगा नीलामी में रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और दीपक हुड्डा को अपनी टीम से जोड़कर स्पिन आक्रमण को मजबूत किया। टीम के पास पहले से ही अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा थे।

Share

CSK vs MI Live score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

CSK vs MI Live score: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मैच रविवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। ये मैच चेपॉक में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटCSK vs MI Highlights IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने किया विजयी आगाज, मुंबई इंडियंस ने फिर पहला मुकाबला गंवाया