CSK vs DC Highlights: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को नसीब हुई जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

CSK vs DC IPL 2026 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। चेन्नई की तीन मैचों में हार के बाद पहली जीत है। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने शतक लगाया। वहीं जेमी ओवर्टन ने चार विकेट झटके।

CSK vs DC Highlights: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को नसीब हुई जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

CSK vs DC Live Cricket Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

DC Score: 189/10 (20)

CSK Score: 212/2 (20)

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में 23 रनों से हराया। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत के बावजूद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए ओवर्टन ने चार विकेट चटकाए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। संजू ने चेन्नई के लिए सर्वाधिक 113 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई। राहुल 10 गेंद में 18 और निसांका 24 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। समीर रिजवी ने 6 रन बनाए। डेविड मिलर 14 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आशुतोष 19 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंद में 60 रन बनाए। कुलदीप 4 और एनगिडी तीन रन ही बना सके। अंशुल ने लुंगी को आउट करके दिल्ली की पारी का अंत किया। अंशुल ने तीन विकेट लिए।

पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। सैमसन के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक और सुपरकिंग्स के लिए पहला शतक है। कैपिटल्स के लिए एकमात्र सफलता अक्षर पटेल को मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन : संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

चेन्नई-दिल्ली मैच में किसने जीता टॉस?

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बैटिंग करेगी। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं।

आज के आईपीएल मैच

शनिवार को आईपीएल 2026 में डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। वहीं आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। कैपिटल्स ने शुरुआती एकादश में आकिब नबी को मौका दिया है, जबकि सुपरकिंग्स की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है। टीम ने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया है।

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। चेन्नई की लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है।

Share

CSK vs DC Live Score: कुलदीप यादव पवेलियन लौटे

CSK vs DC Live Score: कुलदीप यादव 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज ने उन्हें आउट किया।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का आठवां विकेट गिरा

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट गंवा दिया है। जेमी ओवर्टन ने 4 ओवर में 4 विकेट झटके हैं। दिल्ली को आखिरी ओवर में 28 रन चाहिए।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को 18 गेंद में जीत के लिए चाहिए 42 रन

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 18 गेंद में 42 रन चाहिए। दिल्ली ने 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने दो रन बनाए हैं।

Share

CSK vs DC Live Score: चेन्नई ने बनाई मजबूत पकड़

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सात विकेट झटक लिए हैं। आकिब दो गेंद में चार रन ही बना सके। ओवर्टन ने उन्हें पवेलियन भेजा।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का छठा विकेट गिरा

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा 10 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में बनाए 130 रन

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 14 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवर्टन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली ने पूरे किए 100 रन

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। डेविड मिलर 12 और ट्रिस्टन स्टब्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने नौंवे ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। समीर रिजवी 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। दिल्ली ने 9 ओवर में 82 रन बनाए हैं।

Share

CSK vs DC Live Score: कप्तान अक्षर पटेल भी लौटे पवेलियन

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। गुरजपनीत सिंह के ओवर में पॉइंट पर सरफराज खान ने अक्षर का शानदार कैच लिया। अक्षर ने दो गेंद में एक रन बनाया।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगे दो झटके

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले में दो झटके लगे हैं। खलील अहमद ने पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। राहुल ने 10 गेंद में 18 रन बनाए। जबकि निसांका ने 24 गेंद में 41 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पूरे किए 50 रन

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने चार ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। पथुम निसांका 21 गेंद में 40 और राहुल 9 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Score: दिल्ली की बैटिंग शुरू

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 213 रन चाहिए। केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में दिल्ली ने 8 रन बनाए। अकील हुसैन ने अपने पहले ओवर में दो नो बॉल थी। एक फ्री हिट पर चौका लगा, जबकि दूसरे पर रन नहीं बना।

Share

CSK vs DC Live Score: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए संजू ने नाबाद 115 रन बनाए।

Share

CSK vs DC Live Score: चेन्नई ने पूरे किए 200 रन

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। संजू सैमसन 54 गेंद में 112 और शिवम दुबे 7 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Score: आयुष म्हात्रे हुए रिटायर्ड आउट

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट किया है। आयुष ने 36 गेंद में 59 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए।

Share

CSK vs DC Live Score: संजू सैमसन ने लगाया शतक

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने 52 गेंद में शतक जड़ दिया है। संजू का आईपीएल में ये चौथा शतक है। आईपीएल 2026 का ये पहला शतक है।

Share

CSK vs DC Live Score: आयुष-संजू के बीच शतकीय साझेदारी

CSK vs DC Live Score: आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। संजू ने 97 और आयुष ने 58 रन बनाए हैं। चेन्नई ने 17 ओवर में 173 रन बना लिए हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: आयुष म्हात्रे ने लगाया अर्धशतक

CSK vs DC Live Cricket Score: आयुष म्हात्रे ने 27 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। संजू शतक के करीब हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई ने 13 ओवर में बनाए 130 रन

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में एक विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। आयुष 22 गेंद में 36 और संजू 38 गेंद में 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की खराब फील्डिंग

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 10वें ओवर में चेन्नई को दो जीवनदान दिए हैं। केएल राहुल ने आयुष म्हात्रे को रन आउट करने का मौका गंवाया और फिर इसी ओवर में निसाका ने संजू सैमसन को कैच छोड़ दिया।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई ने 9 ओवर में बनाए 77 रन

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए हैं। पिछले 5 ओवर में टीम ने सिर्फ 37 रन बनाए हैं। संजू अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। आयुष म्हात्रे नौ रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा पहला झटका

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। चेन्नई के कप्तान ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। संजू और ऋतुराज के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: पावरप्ले में चेन्नई ने बनाए 61 रन

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पावरप्ले में 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 61 रन बनाए। संजू सैमसन 19 गेंद में 45 और गायकवाड़ 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पूरे किए 50 रन

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने छठे ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई की सधी शुरुआत

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। संजू 9 गेंद में 22 और गायकवाड़ 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग शुरू

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला ओवर आकिब नबी ने किया। इस ओवर में 10 रन बने।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई की टीम के साथ नहीं हैं धोनी

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ग्राउंड पर मौजूद नहीं हैं। गायकवाड़ ने बताया है कि वह होटल में हैं और जल्द ही वापसी करेंगे।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: गायकवाड़ ने ब्रेविस को किया शामिल

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा अगर मैं भी टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही करता। हालांकि पहले बैटिंग करना भी 50-50 फैसला हो सकता है। हमारी बैटिंग इस वक्त अच्छा कर रही है। ब्रेविस का आना शानदार है। इसके अलावा मैट हेनरी की जगह आज गुरजपनीत खेलेंगे।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: टॉस पर कप्तान अक्षर पटेल ने क्या कहा

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और हम चेन्नई सुपर किंग्स को कम स्कोर पर रोककर रन चेज़ करना चाहेंगे। ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शानदार है। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। नीतीश राणा और विप्रज निगम की जगह आक़िब नबी और आशुतोष शर्मा खेलते नजर आएंगे।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

CSK vs DC Live Cricket Score: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

CSK vs DC Live Cricket Score: संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: कुछ देर में होगा टॉस

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हो सकती है।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार लय में

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस को मात दी है। हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन मुकाबले गंवाए

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। टीम अभी तक तीन मुकाबले खेल चुके हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई को राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरु ने मात दी है। हालांकि ये तीनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम आज जीत का खाता खोलना चाहेगी।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम

CSK vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख.

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स टीम

CSK vs DC Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज।

Share

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच

CSK vs DC Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला होने वाला है। चेन्नई ने तीन मुकाबले गंवाए हैं और टेबल में अंतिम स्थान पर है, जबकि दिल्ली दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटCSK vs DC Highlights: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को नसीब हुई जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया