CSK के नए गेंदबाजी कोच का ऐलान, मोहित शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी, जहीर खान की सिफारिश पर हुई नियुक्ति

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीएसके के नए गेंदबाजी कोच की नियुक्ति हो चुकी है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी के सीईओ ने दी है। पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति जहीर खान की सिफारिश पर हुई है।

mohit sharma
मोहित शर्मा (फाइल फोटो)

महेंद्र सिंह धोनी के स्टारडम वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दिनों जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफा देने के कुछ महीनों बाद यह फैसला लिया गया। जहीर खान का टीम में प्रवेश बड़ा बदलाव माना गया। इस बदलाव के बाद अब पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने एक और बड़ी नियुक्ति की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल चुके मोहित शर्मा को CSK ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मोहित साउथ अफ्रीका के एरिक सिमंस की जगह लेंगे। वे हेड कोच जहीर खान के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाले पहले सदस्य हैं।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मोहित शर्मा की नियुक्ति की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम की सिफारिश टीम के हेड कोच जहीर खान ने की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार काशी विश्वनाथन ने कहा, "मोहित हमारे नए बॉलिंग कोच के तौर पर सीसके से जुड़ेंगे। उनके नाम की सिफारिश हमारे हेड कोच जहीर खान ने की थी। एक खिलाड़ी के तौर पर भी मोहित का प्रदर्शन हमारे साथ शानदार रहा था और हमें उम्मीद है कि बॉलिंग कोच के तौर पर भी वह बेहतरीन काम करेंगे।"

ऐसा रहा है मोहित शर्मा का आईपीएल करियर

मोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक दो नहीं बल्कि चार आईपीएल सीजन खेले हैं और महेंद्र सिंह धोनी से उनकी अच्छी बॉन्डिंग ऑन द फील्ड देखने को मिली है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान चेन्नई के लिए कुल 48 मुकाबले खेले। इसके अलावा उन्होंने चैंपियंस लीग में भी चेन्नई के लिए 10 मैच खेले थे। मोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही की थी। साल 2014 में उन्होंने धोनी की कप्तानी वाली इस फ्रेंचाइजी के लिए कमाल का प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 23 विकेट हासिल किए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी। 2013 के अपने पहले आईपीएल सीजन में शर्मा ने 15 मुकाबलों में 20 विकेट हासिल किए थे। मोहित शर्मा अपनी गेंदबाजी में विविधता के लिए जाने जाते हैं।

चेन्नई में चार सीजन रहने के बाद उन्होंने पंजाब, दिल्ली और गुजरात टाइटंस की टीम के लिए भी शिरकत की। आईपीएल 2023 मोहित शर्मा के लिए एक और बेहतर सीजन रहा था जहां उन्होंने गुजरात टाइंटस के लिए खेलते हुए 14 मुकाबलों में 27 विकेट लिए थे और दमदार वापसी की थी। उस सीजन वे पर्पल कैप जीतने से सिर्फ 2 विकेट से चूक गए थे। 38 वर्षीय मोहित शर्मा ने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना आखिरी मैच खेला था। 24 मई 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में उन्हें को कोई विकेट नहीं मिला था।

मोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर

मोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 26 वनडे, 8 टी-20 मैच खेले हैं। उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मोहित साल 2013 से 2015 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका चयन हुआ था, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किए थे। मोहित ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 25 अक्टूबर 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्होंने 3 दिसंबर 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। एक साल से अधिक समय के बाद अब उन्होंने बतौर कोच एक नई जिम्मेदारी कंधे पर ली है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़CSK के नए गेंदबाजी कोच का ऐलान, मोहित शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी, किसकी सिफारिश?