IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड, 4 खिलाड़ी हुए इधर से उधर
IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ी ट्रेड हुई है। सीएसके के दो खिलाड़ी एसआरएच गए हैं और इतने ही खिलाड़ी हैदराबाद से चेन्नई में गए हैं।

IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिली है। हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नामों को लेकर हो रही ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई से 2 खिलाड़ी हैदराबाद गए हैं और इतने ही खिलाड़ी एसआरएच से सीएसके में आए हैं। हालांकि, इस ट्रेड में सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी शामिल है, जबकि बाकी के 3 खिलाड़ी विदेशी हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को चेन्नई सुपर किंग्स को सौंप दिया है, जबकि सीएसके ने खलील अहमद और नैथन एलिस को एसआरएच को दे दिया है। लिविंगस्टोन 6 करोड़ में सीएसके के साथ जुड़े हैं, जबकि एडवर्ड्स की वैल्यू 3 करोड़ सीएसके ने चुकाई है। वहीं, एसआरएच ने खलील को 4.8 करोड़ में और नैथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।
लिविंगस्टोन की कीमत आधी से भी कम हुई
चेन्नई सुपर किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन के लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपये चुकाए हैं, जिन्हें एसआरएच ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, जैक एडवर्ड्स को उतनी ही रकम इस सीजन भी मिलने वाली है, जितनी उन्हें पिछले सीजन मिली थी। उन्हें 3 करोड़ रुपये सीएसके से मिलने वाले हैं। कुछ और ट्रेड भी सीएसके की ओर से इस सीजन देखने को मिल सकती हैं। रिटेंशन की डेट नजदीक है। ऐसे में कुछ और बड़ी ट्रेड हमें देखने को मिल सकती हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को उनकी मौजूदा फीस INR 4.8 करोड़ में अपने साथ इसलिए भी जोड़ा है, क्योंकि वे इस फ्रेंचाइजी को समझते हैं। वे पहले 2018 से 2021 तक SRH के लिए खेल चुके हैं और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद इस लीग में लौटने वाले हैं। CSK के लिए 14 मैचों में 15 विकेट उन्होंने चटकाए थे, लेकिन दाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण 2026 के सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने IPL 2026 में CSK के लिए सिर्फ पांच मैच ही खेले थे।
एलिस के आने से एसआरएच का बढ़ेगा बॉलिंग का कुनवा
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नैथन एलिस SRH के बॉलिंग ग्रुप में जान डालेंगे। उनके पास डेथ ओवरों में वैरिएशन के साथ गेंदबाजी करने की कला और वे इसमें असरदार भी रहे हैं। वे टीम के कप्तान पैट कमिंस के देश से आते हैं तो इसमें संभावित तौर पर कप्तान कमिंस का भी हाथ होगा कि इस ट्रेड को सीएसके के साथ किया जाए।


