न्यूजीलैंड के फिन एलन के सबसे तेज शतक को क्रिकेट जगत ने सराहा, फैन हुए पूर्व क्रिकेटर
फिन एलन ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है। उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन की दिग्गजों ने प्रशंसा की है।

न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 9 विकेट से धोया। एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों टिम साइफर्ट और फिन एलन ने स्टेडियम के चारों तरफ बड़े शॉट खेले और पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड की जीत लगभग पक्की कर दी। इस मैच के दौरान फिन एलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी ठोका, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई। वहीं फिन एलन के शतक की दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है।
एलन ने अपनी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाकर न्यूजीलैंड को 170 रन के लक्ष्य तक सिर्फ 12 . 5 ओवर में पहुंचा दिया। टी20 विश्व कप के सबसे तेज शतक में ईडन गार्डंस पर होली के दिन बल्ले से आतिशबाजी देखने को मिली। मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया। जवाब में एलन और टिम सीफर्ट ( 33 गेंद में 58 रन ) ने नौ ओवर में 117 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 2021 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया ।
शिखर धवन ने लिखा, ''फिन एलेन की जबरदस्त हिटिंग! टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक और फुल-मेंबर देशों में संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी। फाइनल में पहुंचने पर न्यूजीलैंड को बहुत-बहुत बधाई।"
वसीम जाफर ने कहा, '''विश्व कप के सेमीफाइनल में 33 गेंद में शतक, शानदार फिल एलन, अच्छा नहीं लगा, जब आप ग्रुप स्टेज में हावी रहते हैं और फिर बड़े गेम में हार जाते हैं। न्यूजीलैंड को श्रेय जाता है, आज रात पूरी तरह हावी रहे। अच्छा खेले।''
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा, ‘’यह एकतरफा धुनाई है...न्यूजीलैंड को कंडीशंस का सही फायदा मिला लेकिन यह वाकई में एक पावरफुल डिस्प्ले है...मैं बार-बार कहता हूं, वो दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम हैं। उनके पास जितने सीमित संसाधन और खिलाड़ी चुनने के विकल्प हैं, उसके बावजूद वे जो हासिल करते हैं, वह अविश्वसनीय है।
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "आमतौर पर सेमीफाइनल के मुकाबले आपको अपनी सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर देते हैं, लेकिन आज तो फिन एलन ने हमें बैठने का मौका ही नहीं दिया, पहले ही खेल खत्म कर दिया! क्या शानदार मैच था!"
भारत अगर गुरुवार को इंग्लैंड को हरा देता है तो यह फाइनल पिछले साल की चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल का दोहराव होगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



