Cricket World Cup 2027 का शेड्यूल एक साल पहले ही हो जाएगा घोषित, सामने आ गई अनाउंसमेंट डेट
Cricket World Cup 2027 का शेड्यूल एक साल पहले ही घोषित हो जाएगा। अनाउंसमेंट डेट भी सामने आ गई है। आईसीसी खुद क्रिकेट वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेगी, जिसके लिए केपटाउन में इवेंट रखा गया है।

Cricket World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल एक साल पहले ही घोषित किया जाएगा। इसके लिए अनाउंसमेंट डेट भी सामने आ गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी और मेजबान क्रिकेट बोर्ड यानी क्रिकेट साउथ अफ्रीका इसके लिए एक इवेंट आयोजित करने जा रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान आईसीसी और सीएसए मिलकर करेंगे, जिसके लिए केपटाउन में इवेंट रखा गया है। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में इसका आयोजन होगा, जबकि एक अक्टूबर 2026 को ही शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा।
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। वहीं, एक साल पहले यानी एक अक्टूबर 2026 को शेड्यूल के साथ-साथ टिकट भी जारी होंगे। हालांकि, टिकट सेल अभी शुरू नहीं होगी। इसकी जानकारी क्रिकबज पर सामने आई है। इसके अलावा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 14 टीमों में से दस टीमें कल यानी 30 सितंबर तक फाइनल हो जाएंगी, जो क्वालिफिकेशन की कट-ऑफ डेट है। इनमें भी दो होस्ट हैं, जो साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे हैं। वहीं, बाकी 8 टीमें ICC ODI रैंकिंग के आधार पर विश्व कप के लिए जगह बनाएंगी। साथ ही बाकी 4 टीमें क्वालिफायर्स के जरिए टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी।
नामीबिया को नहीं मिली एंट्री
वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल में क्वालिफायर 1, 2, 3 और 4 के तौर पर लिस्टेड होंगी। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा, नामीबिया भी एक होस्ट देश है, लेकिन उनका क्वालिफिकेशन अभी पक्का नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप के लिए इस तरह का नियम है कि जो देश फुल मेंबर नेशन हैं, उन्हें ही मेजबान के तौर पर सीधी एंट्री वर्ल्ड कप के लिए मिलती है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा नहीं होता है।
अभी तक इंडिया (No. 1), न्यूज़ीलैंड (No. 2), पाकिस्तान (No. 4), ऑस्ट्रेलिया (No. 5), इंग्लैंड (No. 6), श्रीलंका (No. 7), अफगानिस्तान (No. 8) और बांग्लादेश (No. 9) रैंकिंग में जगह बनाने वाली आठ टीमें हैं। रैंकिंग में नौवें नंबर पर होने के बावजूद बांग्लादेश आसानी से विश्व कप के लिए जगह बना लेगा, क्योंकि तीसरे नंबर की टीम साउथ अफ्रीका मेजबान होने के नाते ऑटोमैटिक क्वालीफाई करेगी। वेस्टइंडीज, जो अभी इंडिया में ODI सीरीज खेल रही है, उसे क्वालिफायर राउंड से गुजरना होगा, जो अगले साल की शुरुआत में होंगे।
3 राउंड में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 2027
आपकी जानकारी के लिए बता दें, आईसीसी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप अलग तरह के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां टूर्नामेंट को तीन राउंड में बांटा गया है। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच आयोजिय होगा। पहले राउंड में सुपर सीरीज रखी गई है, जिसमें 3 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से एक ही टीम दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि 2 टीमों का सफर दो-दो मैचों के बाद ही खत्म हो जाएगा। राउंड 1 में सिर्फ 3 मैच होंगे। इसके बाद राउंड 2 में 30 मैच होंगे, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी और फिर सुपर 7 राउंड में 21 मैच खेले जाएंगे। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।


