T20 और ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की बदल गई आधी से अधिक टीम, कप्तान भी नया बना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने इस महीने के आखिर से शुरू हो रही टी-20 ट्राई सीरीज और फिर सितंबर में नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। टीम भी बदली हुई है।

Cricket South Africa announces T20 and ODI squads for Namibia tour
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (फाइल फोटो

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने इस महीने के आखिर से शुरू हो रही टी-20 ट्राई सीरीज और फिर सितंबर में नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। स्क्वॉड में पुरानी टीम के खिलाड़ी कम नजर आ रहे हैं। नए चेहरों को मौका दिया गया है।

साउथ अफ्रीका के आगामी नामीबिया दौरे के लिए ब्योर्न फोर्टुइन टीम की कप्तानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका सबसे पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ 28 अगस्त से विंडहोक में शुरू होने वाली त्रिकोणीय शृंखला में भाग लेगा, जिसके बाद वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।

नामीबिया टूर के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान) ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जानसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायेन।

मार्को जानसेन के जुड़वा भाई का टीम में हुआ चयन

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी मार्को जानसेन के जुड़वां भाई ऑलराउंडर डुआन जानसेन को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। 26 वर्षीय जानसेन ने दक्षिण अफ्रीका की दोनों घरेलू व्हाइट बॉल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।

पहली बार वनडे और टी-20 मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी

ऑलराउंडर ईथन बॉश टीम में शामिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। वहीं, कॉनर एस्टरहुइजेन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे क्रिकेट में मौका मिला है। जॉर्डन के साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम में हैं।

हेड कोच ने बताया क्यों चुनी गई है दोनों फॉर्मेट के लिए एक ही टीम

साउथ अफ्रीका पुरुष टीम के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा, "हमने दोनों सीरीज के लिए एक ही टीम का चयन किया है, क्योंकि हमें लगता है कि हमारे पास सभी डिपार्टमेंट के लिए पर्याप्त खिलाड़ी हैं और यह खिलाड़ियों को अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव को बढ़ाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। हमने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कॉनर और नकोबानी की क्षमताओं की झलक देखी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि जॉर्डन उस सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे, इसलिए हम उन्हें इस स्तर पर एक और मौका मिलते देखने के लिए उत्सुक हैं।” उन्होंने आगे कहा "इस दौरे ने घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं। डुआन उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जिन्होंने टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।” कप्तान के बारे में बात करते हुए कोच ने कहा "ब्योर्न एक अनुभवी खिलाड़ी और अच्छे लीडर हैं, जिन्होंने लायंस की सफलतापूर्वक कप्तानी की है। हमें इस टीम का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।"

टी20I ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल

28 अगस्त, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

29 अगस्त, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

31 अगस्त, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

1 सितंबर, जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

3 सितंबर, नामीबिया बनाम जिम्बाब्वे, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

4 सितंबर, नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

6 सितंबर, फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी), नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।

नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे मैच, 9 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

दूसरा वनडे मैच, 11 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

तीसरा वनडे मैच, 13 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

*तीनों वनडे मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 और ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की बदल गई आधी से अधिक टीम, कप्तान भी नया