आजाओ क्रिकेट के दीवानों…आज होनी है दनादन क्रिकेट; भारत और पाकिस्तान भी खेलेंगे मैच

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

क्रिकेट के फैंस के लिए आज का दिन किसी त्योहार जैसा है, क्योंकि आज एक या दो नहीं, बल्कि एक दर्जन इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं। 10 मैच व्हाइट बॉल क्रिकेट हैं और 2 मैच टेस्ट मैच हैं। भारत और पाकिस्तान भी आज अलग-अलग मैदानों में होंगे। 

Indian Cricket Fans ICC Pic
भारतीय क्रिकेट के फैंस

क्रिकेट के दीवानों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। एक या दो नहीं, बल्कि एक दर्जन इंटरनेशनल मैच आज खेले जाने हैं या फिर आज यानी 9 अक्तूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं। महिला क्रिकेट को मिलाया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाती है। डोमेस्टिक क्रिकेट को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो मैचों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे बड़े देश भी आज क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं, जबकि तमाम छोटे देश भी कहीं न कहीं 22 गज की पट्टी पर उतरेंगे।

शुक्रवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए फैंटास्टिक फ्राइडे है, क्योंकि एक ही दिन चार बड़े इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं, जबकि 8 इंटरनेशनल मैच छोटी टीमों के बीच भी होने हैं। भारत और पाकिस्तान की टीम भी मैदान पर होगी, लेकिन दोनों टीमें अलग-अलग मुकाबलों में उतरने वाली हैं। भारतीय टीम का सामना टी20 मैच में वेस्टइंडीज से होना है, जबकि पाकिस्तान की टीम टी20 मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है, जबकि अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच भी आज से टेस्ट शुरू हो रहा है।

इन 4 बड़े मैचों के अलावा कतर और म्यांमार के बीच, मंगोलिया और थाईलैंड के बीच, बहरीन और कुवैत के बीच भी मैच होना है। साथ ही साथ टी29 वर्ल्ड कप एशिया सब रीजनल क्वालीफायर्स में मलेशिया और सऊदी अरब की टक्कर होगी. चीन और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने होंगे, जबकि मालदीव और सिंगापुर भिड़ेंगे। वहीं, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में ओमान और कनाडा के अलावा नामीबिया और यूएई की भिड़ंत होनी है।

इस तरह कुल 12 इंटरनेशनल मैच आज होने हैं या आज से शुरू होने हैं। इनमें से 10 मैचों का नतीजा आज निकल जाएगा, जबकि दो टेस्ट मैच आगे भी जारी रहेंगे। वुमेंस क्रिकेट में भी आज एक इंटरनेशनल मैच है, जो ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच खेला जाना है, जो वनडे इंटरनेशनल मैच है। डोमेस्टिक क्रिकेट पर नजर डालें तो इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनऑफिशियल वनडे मैच आज खेला जाएगा। साथ ही साथ कई देशों में डोमेस्टिक क्रिकेट के मैच खेले जा रहे होंगे।

मुख्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आज का शेड्यूल

अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट मैच - सुबह साढ़े 11 बजे से

साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच - दोपहर एक बजे से

पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 मैच - शाम साढ़े 6 बजे से

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 मैच - शाम 7 बजे से

सभी मैचों की टाइमिंग इंडियन स्टैंडर्ड टाइम यानी IST के अनुसार है

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आजाओ क्रिकेट के दीवानों, आज होगी दनादन क्रिकेट; भारत और पाकिस्तान भी खेलेंगे मैच