Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Cricket Lags Behind in On Field Communication Jos Buttler Advocates Walkie Talkies
क्रिकेट इस मामले में अन्य खेलों से पीछे, जोस बटलर ने ‘वॉकी-टॉकी’ इस्तेमाल पर कहा

क्रिकेट इस मामले में अन्य खेलों से पीछे, जोस बटलर ने ‘वॉकी-टॉकी’ इस्तेमाल पर कहा

संक्षेप:

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने क्रिकेट के खेल को आधुनिक बनाने और मैदानी रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा सुझाव दिया है। बटलर ने कहा है कि क्रिकेट में वॉकी-टॉकी जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Feb 10, 2026 04:48 pm ISTभाषा
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के सीनियर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों तक संदेश पहुंचाने के मामले में क्रिकेट अन्य खेलों की तुलना में अभी पीछे है। यह बयान उन्होंने उस घटना के बाद दिया, जब इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम को नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान 'ड्रिंक्स ब्रेक' में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से वॉकी-टॉकी के जरिए बात करते हुए देखा गया। अन्य खेलों में जैसे फॉर्मूला वन में रेस इंजीनियर रेडियो के जरिए रियल-टाइम में ड्राइवरों को रणनीति, इंजन सेटिंग, टायर प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देते हैं। फुटबॉल में भी मैनेजर साइडलाइन से खिलाड़ियों से संवाद कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में कि क्या 'वॉकी-टॉकी' का इस्तेमाल मैकुलम के मैदान पर सीधे हस्तक्षेप करने वाली कोचिंग शैली का हिस्सा है, बटलर ने कहा, ''मुझे लगता है कि वॉकी-टॉकी तो काफी समय से मौजूद हैं। लेकिन टीम में ऊपर से नीचे तक संवाद हमेशा अच्छा रहा है। ''

उन्होंने कहा, ''मैकुलम आराम से बैठकर, चश्मा लगाकर शांत दिख सकते हैं, लेकिन मैंने जिनके साथ काम किया है, वह उनमें सबसे तेज दिमाग वाले कोच में से एक हैं। उनसे कुछ भी नहीं छूटता। '' बटलर ने कहा, '' क्रिकेट में अब कोच 'रियल-टाइम' में ज्यादा शामिल हो रहे हैं। मैं आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेला हूं, वहां आशीष नेहरा बाउंड्री लाइन पर काफी सक्रिय रहते हैं। ''

उन्होंने कहा, ''लेकिन ऐसा लगता है कि क्रिकेट अब भी इस मामले में थोड़ा पीछे है। जब आप अन्य खेलों, जैसे रग्बी को देखते हैं तो वहां मैनेजर और कोच लगातार संदेश भेजते रहते हैं। शायद आने वाले समय में क्रिकेट में भी यह और बढ़े। '' मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स ने मैकुलम के इस तरीके को कप्तान या बीच में बल्लेबाजों तक जानकारी पहुंचाने का 'सरल और प्रभावी तरीका' बताया।

ये भी पढ़ें:कौन जीतेगा इस बार IND vs PAK विश्व कप मुकाबला, गांगुली ने दिया हिंट

पूर्व कप्तान बटलर ने कहा कि नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबला इस बात का सबूत है कि टी20 मैच उम्मीद से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ''टी20 विश्व कप या सामान्य तौर पर टी20 क्रिकेट में खेल बहुत करीबी होता है। एक या दो खिलाड़ी किसी भी दिन मैच जिता सकते हैं। आखिरकार, हमने जीत का रास्ता ढूंढ लिया, जो सबसे अहम है। ''

उन्होंने कहा, ''परिणामों के मायने अलग होते हैं इसलिए सीख रहे हैं कि भावनाओं को किस तरह संभालें। क्रिकेट वही है, लेकिन दबाव और नतीजों का असर अलग होता है। अगर आप दबाव में भी अपने कौशल को सही तरीके से लागू कर पाते हैं तो यह एक अच्छी सीख है। ''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।