फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट विधायक कोटे की 55 फीसदी राशि ही खर्च

विधायक कोटे की 55 फीसदी राशि ही खर्च

झारखंड के विधायक अपने क्षेत्र के विकास को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा उनके कोटे की राशि के खर्च से लगाया जा सकता है। संपन्न वित्तीय वर्ष में विधायक अपने कोटे की 55 प्रतिशत राशि ही खर्च कर पाये...

 विधायक कोटे की 55 फीसदी राशि ही खर्च
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के विधायक अपने क्षेत्र के विकास को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा उनके कोटे की राशि के खर्च से लगाया जा सकता है। संपन्न वित्तीय वर्ष में विधायक अपने कोटे की 55 प्रतिशत राशि ही खर्च कर पाये हैं। एक विधायक को प्रति वर्ष तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। इनमें 2.25 करोड़ सामान्य योजनाओं तथा 75 लाख जल समृद्धि योजना पर खर्च करने का प्रावधान है। सामान्य योजनाओं की 55 प्रतिशत तथा जल समृद्धि योजना की 54 प्रतिशत राशि खर्च हो पायी है। आधे से अधिक विधायकों ने आधी से भी कम राशि खर्च की है।ड्ढr विधायकों की अनुशंसा पर 10,642 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी। इन स्वीकृत योजनाओं में 4,28लंबित तथा 6,353 नयी योजनाएं शामिल थीं। इनमें फरवरी तक मात्र 4,योजनाएं ही पूरी हो पायी। 5,665 योजनाएं अधूरी रह गयीं। स्वीकृत योजनाओं में 47 प्रतिशत योजनाएं ही क्रियान्वित हो पायी। यही स्थिति जल समृद्धि योजना की रही।ड्ढr इस योजना के लिए 61.56 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गये, जिनमें 32.रोड़ खर्च हुए तथा 28.61 करोड़ बचे रह गये। 6,72वीकृत योजनाओं में 2,योजनाएं पूरी हुई तथा 3,758 बची रह गयीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें