आज खेले जाएंगे 7 क्रिकेट मैच, 3 देशों में खेलेगी भारत की टीम; 16 घंटे तक चलेगी दे देनादन क्रिकेट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज यानी 17 जून को एक या दो नहीं, बल्कि 7 क्रिकेट मैच अलग-अलग टीमों के बीच कई देशों में खेले जाएंगे। 3 देशों में तो भारत की टीमें खेलने वाली हैं। 16 घंटे तक आपको दे देनादन क्रिकेट देखने को मिलने वाली है।

आज खेले जाएंगे 7 क्रिकेट मैच, 3 देशों में खेलेगी भारत की टीम; 16 घंटे तक चलेगी दे देनादन क्रिकेट

आज यानी बुधवार 17 जून का तक क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। एक या दो नहीं, बल्कि आज 7 मुकाबले बड़े लेवल पर खेले जाएंगे। इनमें से 6 इंटरनेशनल मैच हैं, जबकि एक मैच लिस्ट ए क्रिकेट का है। इसके अलावा कई लोकल टी20 प्रीमियर लीग के मैच भी आज खेले जाने हैं। अकेले भारत की तीन अलग-अलग टीमें अलग-अलग देशों में खेलने वाली हैं। इस तरह आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़ी दावत से कम नहीं होगा। आप भी आज के मैचों का शेड्यूल नोट कर लीजिए।

सबसे पहले बात भारतीय टीमों की करें तो आज इंडिया ए, टीम इंडिया और इंडियन वुमेन क्रिकेट टीमों के मुकाबले हैं। इंडिया ए को अफगानिस्तान ए से श्रीलंका में ट्राई नेशन वनडे सीरीज में भिड़ना है, जबकि मुख्य भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में लखनऊ में उतरना है। इसके अलावा भारत की महिला टीम भी आज मैदान में होगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेलेगी।

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से है, जबकि इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच दोपहर को डेढ़ बजे से है, जबकि इंडिया वर्सेस नीदरलैंड वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच शाम को 7 बजे से खेला जाना है। सुबह 10 बजे से मैच शुरू होंगे, जो 18 जून की रात 3 बजे तक चलने वाले हैं। इस तरह करीब 16 घंटे की क्रिकेट फैंस को देखने को मिलने वाली हैं।

भारत के अलावा बांग्लादेश की दो टीमें आज मैदान पर होंगी। इनमें एक मैच बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच है, जबकि वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी यही दोनों टीमें भिड़ेंगी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के भी दो मैच आज खेले जाएंगे। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच भी आज से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ-साथ साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की महिला टीमें भी विश्व कप में आमने-सामने होने वाली हैं।

आज के मैचों का शेड्यूल

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए, सुबह 10 बजे से

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच, दोपहर डेढ़ बजे से

बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच, दोपहर डेढ़ बजे से

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश वुमेंस टी20 WC मैच, दोपहर 3 बजे से

इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच, दोपहर साढ़े 3 बजे से

इंडिया वर्सेस नीदरलैंड वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच, शाम 7 बजे से

साउथ अफ्रीका वर्सेस पाकिस्तान वुमेंस टी20 WC मैच, रात 11 बजे से

सभी मैचों की टाइमिंग भारतीय समय के अनुसार है

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।