क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, ग्लेन मैक्सवेल समेत ये प्लेयर हुए बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का ऐलान कर दिया है। कौन बाहर हुआ है और किसकी चांदी हुई है? इसके बारे में जान लीजिए। सिर्फ 21 खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ने इस बार का सालाना अनुबंध किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक अप्रैल 2026 को अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। 2026-27 के लिए बोर्ड ने सालाना करार की घोषणा की है। 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्टैक्ट की लिस्ट में बोर्ड ने शामिल किए हैं। कुछ नाम इस नए अनुबंधों का हिस्सा नहीं है, जबकि कुछ खिलाड़ियों की किस्मत भी चमकी है। सैम कॉन्सट्स, मैट रेनशॉ और झाय रिचर्डसन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बोर्ड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया का पूरा फोकस इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट खिलाड़ियों पर दिखा है। टेस्ट में नए प्लेयर ब्रेंडन डॉगेट और जेक वेदरल्ड, जिन्होंने पिछली गर्मियों की एशेज सीरीज में डेब्यू किया था, उन्हें अपना पहला पूरा कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है, जबकि माइकल नेसर और टॉड मर्फी फिर से लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
झाय रिचर्डसन, लांस मॉरिस, पूर्व टेस्ट ओपनर सैम कोंस्टास, T20-स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और उनके साथी विक्टोरियन मैट शॉर्ट उन अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया है, साथ ही उस्मान ख्वाजा भी इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं, क्योंकि उन्होंने एशेज के आखिर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का 2026-27 के लिए मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर और एडम जैम्पा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये भी जानकारी दे दी है कि जिन खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, वे अगले 12 महीनों में ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलकर कॉन्ट्रैक्ट अपग्रेड पा सकते हैं। CA की ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के साथ हुई डील के मुताबिक, शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 20-24 खिलाड़ी होने चाहिए। ये नए कॉन्ट्रैक्ट पहले जैसे ही हैं, जिनकी एवरेज वैल्यू $1 मिलियन (प्लस मैच पेमेंट और सुपरएनुएशन) से ज्यादा होगी, क्योंकि CA और प्लेयर्स यूनियन के बीच 2023 में साइन किए गए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के तहत सालाना 2 परसेंट की बढ़ोतरी होगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



