रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के लिए उतावले हैं कॉनोली , पंजाब के लिए बैटिंग पोजिशन पर ये कहा

Dec 22, 2025 03:06 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने आगामी आईपीएल 2026 सीजन में पंजाब किंग्स टीम की जरूरतों के अनुसार किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में काम करने की इच्छा जताई है।

रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के लिए उतावले हैं कॉनोली , पंजाब के लिए बैटिंग पोजिशन पर ये कहा

पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनोली ने कहा कि वह अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं। आक्रामक बल्लेबाज, चुस्त फील्डर और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी करने वाले कॉनोली को पंजाब किंग्स ने इस महीने की शुरुआत में मिनी नीलामी में तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी बिग बैश लीग में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक बनाए हैं।

कॉनोली ने सोमवार को वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा, ‘‘मैं अपने खेल को इस तरह से ढालना पसंद करता हूं जिससे मैं किसी भी स्थिति में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का पूरी तरह से उपयोग कर सकूं। इसलिए चाहे वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना हो या मध्यक्रम में खेलना हो, मैं किसी भी तरह की भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।’’

पंजाब किंग्स हालांकि उनका फिनिशर के रूप में उपयोग कर सकता है। इसके संकेत कप्तान श्रेयस अय्यर ने नीलामी के बाद दिए थे। कॉनोली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं अभी (पर्थ) स्कॉर्चर्स के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने की भूमिका के बारे में सीख रहा हूं। यह एक ऐसी भूमिका है जिसका मैं आनंद लेता हूं। लेकिन अगर आईपीएल में मेरी भूमिका अलग होती है तो यह मुझे अच्छी तरह से समझ में आता है क्योंकि यह एक विश्व स्तरीय टीम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना एक अच्छा अवसर होगा, जिससे मुझे कड़ी मेहनत करने और अपना खेल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के अनुरूप ढालने का मौका मिलेगा।’’ कॉनोली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की युवा प्रतिभाओं में गिना जाता है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में टी20 और वनडे में पदार्पण किया और जनवरी में अपना पहला टेस्ट मैच खेला।

कॉनोली ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, जो पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। मैंने अभी तक उनके साथ ज्यादा अभ्यास नहीं किया है। इसलिए मैं उनके साथ कुछ समय बिताने और अपनी बल्लेबाजी में आवश्यक बदलाव करने के लिए उत्सुक हूं और यह देखना चाहता हूं कि मेरे खेल के बारे में उनके क्या विचार हैं।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।