पंजाब किंग्स को जीत नहीं दिला सके कूपर कोनोली, लेकिन इस मामले में बन गए IPL के नए सिक्सर किंग

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कूपर कोनोली पंजाब किंग्स को आरसीबी के खिलाफ जीत नहीं दिला सके, लेकिन IPL के नए सिक्सर किंग वह बन गए हैं। आईपीएल के अपने पहले ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

पंजाब किंग्स को जीत नहीं दिला सके कूपर कोनोली, लेकिन इस मामले में बन गए IPL के नए सिक्सर किंग

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली रविवार 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया। वे आईपीएल के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। आईपीएल के डेब्यू सीजन में ही सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कूपर कोनोली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है, जो उन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन में यानी साल 2008 में बनाया था।

कूपर कोनोली ने आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला में 22 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान जैसे ही कूपर कोनोली के बल्ले से तीसरा छक्का आया, उसी के साथ उनके छक्कों की संख्या इस सीजन 32 हो गई। आईपीएल के पहले सीजन में इतने छक्के किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाए। अभी तक 31 छक्कों का रिकॉर्ड सनत जयसूर्या के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए यह कमाल किया था।

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का नाम लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर है। 28 छक्के जैक फ्रेजर मैकगर्क ने साल 2024 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह कारनामा किया था। फिन एलेन इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का अपना पहला सीजन खेल रहे हैं और 27 छक्के अब तक जड़ चुके हैं। वहीं, 2008 में ऑस्ट्रेलिया के ही बल्लेबाज शॉन मार्श ने 26 छक्के जड़े थे। इन सभी दिग्गज बल्लेबाजों को अब कूपर कोनोली ने पछाड़ दिया है।

पहले IPL एडिशन में सबसे ज़्यादा छक्के

32 - कूपर कोनोली 2026 में

31 - सनथ जयसूर्या 2008 में

28 - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क 2024 में

27 - फिन एलन 2026 में

26 - शॉन मार्श 2008 में

वहीं, अगर पंजाब किंग्स की बात करें तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के अब प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना भी बहुत कम हो गई है। कोई करिश्मा ही उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट दिला सकता है। जिस टीम ने पहले सात मैचों में से 6 मैच जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। टीम हाफ फेज तक 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी, लेकिन अब चौथे स्थान पर है और टॉप 4 से बाहर होने का खतरा भी उन पर मंडरा रहा है। एक मैच पंजाब किंग्स का बाकी है, जिससे उनके 15 पॉइंट्स जरूर हो जाएंगे, लेकिन 15 पॉइंट्स से क्वालीफिकेशन की संभावना कम है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।