Colombo weather live: इंडिया vs पाकिस्तान मैच में क्या खलल डालेगी बारिश? जानिए क्या है मौसम का अनुमान

Feb 15, 2026 11:37 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Colombo weather live: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में क्या बारिश खलल डालेगी? इसके बारे में जानने के लिए आपको मौसम विभाग की रिपोर्ट को पढ़ना होगा। आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मैच होना है।

Colombo weather live: इंडिया vs पाकिस्तान मैच में क्या खलल डालेगी बारिश? जानिए क्या है मौसम का अनुमान

Colombo weather live Update: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले के लिए फैंस कोलंबो पहुंच चुके हैं। ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। इस मुकाबले के लिए टिकटें तो पहले ही बिक चुकी हैं, जबकि होटलों में जगह खाली नहीं हैं। रेस्टोरेंट भी भरे पड़े हैं और मैच की टिकटों की ब्लैकमेलिंग हो रही है। हालांकि, एक चिंता का विषय हर एक क्रिकेट फैन को सता रहा होगा कि क्या इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में बारिश खलल डालेगी? इसका जवाब मौसम विभाग की रिपोर्ट में छिपा हुआ है।

आज यानी रविवार 15 फरवरी की शाम को सात बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप का 27वां लीग मैच खेला जाएगा, जो इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच है और ये मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला और सबसे ज्यादा चर्चित मुकाबला है। अगर आप कोलंबो के स्टेडियम में बैठकर या अपने घर पर सोफे पर बैठकर टीवी पर मैच का लुत्फ उठाने वाले हैं तो आपका मजा किरकिरा होने की पूरी संभावना है।

शनिवार की शाम को जब टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए कोलंबो के मैदान पर उतरी थी तो भी बारिश ने थोड़ा सा खलल डाला था। यहां तक कि शाम को पूरे मैदान को कवर कर दिया गया था, लेकिन अच्छी बात ये है कि सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर को बूंदा-बांदी होने की संभावना है। वहीं, शाम को बारिश के अनुमान है और मैच शुरू होने से लेकर पहले दो घंटे में बारिश का काफी अनुमान लगाया गया है।

शुक्रवार को बारिश का अनुमान काफी ज्यादा था, लेकिन रविवार की सुबह मौसम साफ है। हालांकि, जब शाम को सात बजे मैच शुरू होगा तो उस समय बारिश हो सकती है। अच्छी बात ये है कि शाम को 8 बजे बारिश का अनुमान 40 फीसदी से ज्यादा था, लेकिन अब कुछ ही फीसदी अनुमान बारिश का है। ऐसे में फैंस को मैच का मजा मिलने की संभावना है। 20-20 ओवर का मैच फैंस देखना पसंद करेंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलंबो में टीम इंडिया पहली बार खेलेगी, जबकि पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच इसी जगह पर खेले हैं। कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन हालात में खेलने के अपने अनुभव को देखते हुए पाकिस्तान को इस मैच में थोड़ा फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया, क्योंकि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा है, जो किसी भी परिस्थिति में मैच जीत सकती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।