कोच गौतम गंभीर के घर पर डिनर पार्टी में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ी, दूसरे मैच के लिए दिल्ली पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने 8 फरवरी 2026 को दिल्ली स्थित अपने आवास पर टीम इंडिया के लिए एक विशेष डिनर का आयोजन किया। भारतीय टीम गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए दिल्ली पहुंची है।

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अपने दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच गई है। भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले पूरी टीम के लिए एक खास डिनर का आयोजन किया। भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
भारतीय टीम के खिलाड़ी और सदस्य रविवार की शाम को डिनर में शामिल हुए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह भी मौजूद रहे।बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गंभीर के घर पहुंचे और इस मौके पर शामिल हुए।
अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बना। हालांकि बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और टीम के लिए नाबाद 84 रन की पारी खेलकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में गेंदबाजी में दमखम दिखाने वाली अमेरिका की टीम बैटिंग में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए।
बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज की वापसी हुई, जिन्होंने अखिरी बार जुलाई 2024 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था। वापसी करते ही उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट लेकर असर डाला और मैच की आखिरी गेंद पर अमेरिका के सर्वोच्च स्कोरर शुभम रांजने को भी आउट किया। सिराज ने 29 रन देकर तीन विकेट झटक कर उन्होंने और बुमराह के लौटने पर भी अपनी जगह बनाए रखने का मजबूत दावा पेश किया। सूर्यकुमार ने कहा, "मौसम की वजह से उन्हें (बुमराह) तेज बुखार था।" जिसका असर मुंबई में पहले मैच से पहले अभिषेक शर्मा पर भी पड़ा था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




