चिन्नास्वामी स्टेडियम में हर मैच से पहले होगा ऐसा, कर्नाटक के गृह मंत्री ने अनुमति पर किया रिएक्ट
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैचों को अनुमति देने पर रिएक्ट किया है। पिछले साल भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद यहां सभी क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित करने की अनुमति केवल सशर्त आधार पर दी गई है, जो निर्धारित सुरक्षा मानदंडों के सख्त अनुपालन पर निर्भर है। परमेश्वर ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा कि स्टेडियम की स्थिति की जांच करने के लिए न्यायमूर्ति जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा समिति की सिफारिशों के आधार पर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘समिति ने विस्तृत निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट पेश की। उस रिपोर्ट के आधार पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को मैच आयोजित करने की अनुमति दी गई है।’’ परमेश्वर ने कहा कि केएससीए पर कई विशिष्ट शर्तें लगाई गई हैं और किसी भी मैच से पहले स्टेडियम का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘समिति द्वारा अनुशंसित सभी संशोधन और सुधारात्मक उपाय निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाने चाहिए। केएससीए ने पहले ही काम शुरू कर दिया है और लिखित आश्वासन दिया है कि सभी जरूरी बदलाव किए जाएंगे।’’
कई महीनों की अनिश्चितता के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को शनिवार को राज्य के गृह विभाग से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबलों की मेजबानी की अनुमति मिली। गृह विभाग ने सरकार द्वारा नियुक्त कार्य बल की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मुकाबलों के आयोजन को हरी झंडी दी। इस रिपोर्ट में स्टेडियम में किए गए सुरक्षा व्यवस्था में किए गए कार्यों को संतोषजनक पाया गया था।
पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सभी क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद हुई जांच में चार जून को हुई उस भगदड़ के लिए भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों की कमी को जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसमें जब लगभग तीन लाख प्रशंसक आरसीबी के जश्न में शामिल होने के लिए स्टेडियम के आसपास जमा हो गए थे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




