चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर से खिलाड़ियों को क्या दिक्कत थी? रहाणे ने खुलकर बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अजीत अगरकर का बतौर चीफ सिलेक्टर कार्यकाल खत्म हो गया है। उनके टेन्योर में टीम इंडिया ने कई खिताब जीते, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने एक सवाल भी उन पर उठाया है, जिससे कई क्रिकेटर परेशान रहे हैं।

Ajit Agarkar
अजीत अगरकर

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। वैसे तो यह 4 अक्टूबर 2026 तक था, लेकिन एक सप्ताह पहले ही उनकी छुट्टी हो गई है। देखा जाए तो अगरकर का कार्यकाल शानदार रहा। उनके सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रहते हुए भारत ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट, दो एशिया कप समेत दर्जनों द्विपक्षीय सीरीज जीतीं। उनके कार्यकाल पर पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बात की और कहा कि उन्होंने बहादुरी भरे फैसले लिए, लेकिन एक चीज ऐसी भी है, जो बहुत खिलाड़ियों को चुभती है। इस पर भी रहाणे ने बयान दिया।

अजिंक्य रहाणे ने अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही बहादुरी भरे फैसले लिए अपने टेन्योर में, बतौर चीफ सिलेक्टर। किसी को ड्रॉप करना है, किसी को लाना है। ये फैसला लेना कठिन होता है। वे ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए लेकर आए। सीनियर प्लेयर्स को ड्रॉप किया। ये बहुत सारे बहादुरी भरे फैसले उन्होंने लिए। इतना क्रिकेट खेलने के बाद बतौर चीफ सिलेक्टर और कोच एक विजन होता है कि कैसे टूर्नामेंट में जाना है, जबकि बाहर से दुनिया क्या कहती है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता था। उनका विजन क्लियर था कि हमें किसके साथ जाना है।"

संवाद बेहतर हो सकता था- रहाणे

उन्होंने आगे अगरकर पर सवाल भी उठाया और कहा, "मुझे लगा कि वह अपने फैसले लेने में बहुत क्लियर थे। एक प्लेयर के तौर पर मुझे बस यही लगा कि चीफ सिलेक्टर के नजरिए से कम्युनिकेशन और बेहतर हो सकता था और हमने कई प्लेयर्स से यह सुना, लेकिन यह फिर से एक मुश्किल काम है, यह एक थैंकलेस जॉब है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।" अगरकर के टेन्योर में भारत ने दो टी20 वर्ल्ड कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि दो एशिया कप भी भारत ने उनके कार्यकाल के दौरान जीते थे। वर्ल्ड कप 2023 की टीम भी उन्हीं के नेतृत्व में चुनी गई थी, जो फाइनल में हारी थी।

अजिंक्य रहाणे को भी अजीत अगरकर के कार्यकाल में ही बाहर किया गया था और उन्हें फिर 2023 के बाद मौका नहीं मिला था। अब 2026 में आकर उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। आखिरी सीरीज में वे जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के दौरे पर गए थे। यहां तक कि आखिरी के कुछ मैचों में वे वाइस कैप्टन भी टेस्ट में थे, लेकिन अगरकर की चेयरमैनशिप वाली कमिटी ने उनको ड्रॉप कर दिया था और फिर कभी वे वापसी नहीं कर सके।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़चीफ सिलेक्टर के तौर पर अगरकर से खिलाड़ियों को क्या दिक्कत थी? रहाणे ने बताई वजह