फ्री में मैच देख सकेंगी महिलाएं, छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला

रायपुर, 14 अक्टूबर (वार्ता)
share

छत्तीसगढ़ अपने इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का आयोजन कर रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच रायपुर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इन मुकाबलों को देखने के लिए महिलाओं के लिए प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया है।

India Women team
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश देने पर छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को महानदी मंत्रालय भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे प्रदेश के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान साय ने महिला दर्शकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया, जिस पर क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की।

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले का आयोजन महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने के साथ ही उभरती खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देख प्रदेश की बेटियों में भी क्रिकेट को भविष्य के रूप में अपनाने का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर अधोसंरचना, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रमुख आयोजन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला प्रदेश में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहन दास, निदेशक विजय शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी, सचिव विंटेश अग्रवाल, जी.एस. मूर्ति, विनय बजाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मैच के शेड्यूल

बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 18 अक्टूबर को और तीसरा 20 अक्टूबर को होगा। ये तीनों मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वडोदरा रवाना होगी। भारतीय महिला टीम के लीडरशिप रोल में बदलाव किया गया है। इस सीरीज से स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह कमान संभालेंगी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़फ्री में क्रिकेट मैच देख सकेंगी महिलाएं, छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा ऐसा