भविष्य में कौन सा खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का कोच? चेतेश्वर पुजारा ने बताया नाम

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि भविष्य में टीम इंडिया का हेड कोच कौन सा भारतीय खिलाड़ी बन सकता है। पुजारा का कहना है कि आर अश्विन आने वाले समय में इंडिया कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

भविष्य में कौन सा खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का कोच? चेतेश्वर पुजारा ने बताया नाम

भविष्य में टीम इंडिया का हेड कोच कौन बन सकता है? इसका जवाब भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने दिया है। उन्होंने इस पद के लिए उस खिलाड़ी का नाम लिया है, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। ये कोई और नहीं, बल्कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन को पुजारा ने भविष्य के लिए टीम इंडिया के हेड कोच पद का दमदार कैंडिडेट बताया है। अश्विन को क्रिकेट की समझ है और वे जब प्लेइंग इलेवन में नहीं होते थे तो अक्सर अपने टीम के साथियों को इनपुट देते नजर आते थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के क्यूएनए सेशन में कई और सवालों के जवाब दिए। 38 वर्षीय अश्विन अपनी चतुराई और खेल के रणनीतिक पहलू की गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ब्रिसबेन के गाबा में मैच के ड्रॉ होने के बाद अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। अश्विन अभी के लिए सिर्फ आईपीएल और घरेलू टी20 लीग में एक्टिव हैं, लेकिन आपको अन्य किसी प्रोफेशनल क्रिकेट में शायद नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं तो घरेलू क्रिकेट से भी दूर रहने वाले हैं।

पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ भी इस स्पिनर की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यह अनुभवी खिलाड़ी एक कोच के तौर पर भी उन्हें 'चुनौती' देता है। द्रविड़ ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा था, "उनकी अच्छी बात यह है कि वह आपको चुनौती देते हैं और एक कोच के तौर पर आप यही चाहते हैं। उनके साथ ऐसी ही और यादें जुड़ने की उम्मीद है। वह अपनी तरह के अनोखे खिलाड़ी हैं। उनमें हमेशा टीम की सफलता में योगदान देने की इच्छा रहती है। मैंने उनके साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लिया है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।