चेतेश्वर पुजारा ने बताए भारत के टॉप 3 टेस्ट ओपनर, लिस्ट में गौतम गंभीर नहीं; एक चौंकाने वाला नाम शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cheteshwar Pujara's Top 3 India Test Openers: चेतेश्वर पुजारा की टॉप 3 भारतीय टेस्ट ओपनर की फेहरिस्त में गौतम गंभीर नहीं हैं। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने एक चौंकाने वाला नाम शामिल किया।

Cheteshwar Pujara and Gautam Gambhir,
चेतेश्वर पुजारा और गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

चेतेश्वर पुजारा ने भारत के अपने तीन पसंदीदा ऑल-टाइम टेस्ट ओपनर चुने हैं। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पुजारा की टॉप 3 लिस्ट में गौतम गंभीर शामिल नहीं हैं। गंभीर दो साल से भारतीय टीम के हेड कोच हैं। उन्होंने 2004 से 2016 तक भारत की ओर से 58 टेस्ट मैच खेले। पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने इस दौरान 4154 रन बनाए, जिसमें 41.95 का औसत रहा। उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतक लगाए। पुजारा के तीन पसंदीदा भारतीय ओपनर की लिस्ट में सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय हैं। वह सहवाग और विजय के साथ खेल चुके। हालांकि, पुजारा द्वारा विजय का नाम लेना चौंकाने वाला रहा। विजय ने 2008 से 2018 तक 61 टेस्ट में 38.28 के औसत से 3982 रन जोड़े। उन्होंने 12 चौके और 15 अर्धशतक जमाए।

गावस्कर ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

38 वर्षीय पुजारा से क्रिकइंफो के एक्स हैंडल पर शेयर किए वीडियो में पसंदीदा भारतीय ओपनर्स के बारे में पूछा गया। उन्होंने सबसे पहले महान बल्लेबाज गावस्कर का नाम लिया। गावस्कर 1971 से 1987 तक 125 टेस्ट में 10122 रन बनाए, जिसमें 34 शतक हैं। वह टेस्ट इतिहास में 10 हजार रन कंप्लीट करने वाले पहले क्रिकेटर थे। पुजारा ने फिर सहवाग और विजय का जिक्र किया। पूर्व विस्फोटक ओपनर सहवाग ने 103 टेस्ट में 8503 रन जोड़े, जिसमें 49.43 का औसत और 82.18 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने 31 शतक ठोके। सहवाग ने 2001 से 2013 तक भारत के लिए टेस्ट खेले।

पुजारा ने टॉप 10 में केएल राहुल को रखा

वहीं, पुजारा ने अपने टॉप 10 पसंदीदा भारतीय ओपनर्स के सूची में केएल राहुल को रखा। पुजारा ने कहा, ''राहुल बतौर ओपनर इन दिनों अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने गेम में सुधार किया है। वह भारत के बेस्ट ओपनर्स में से एक हैं। वह विदेशी धरती पर शानदार बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि, पुजारा से पूछा गया कि क्या वह राहुल को अपनी टॉप 5 लिस्ट में रखेंगे तो उन्होंने स्पष्ट जवाह नहीं दिया। पुजारा ने कहा, ''यह मुश्किल है क्योंकि हम लंबे अरसे की बात कर रहे हैं। उन्हें इसमें शामिल किया भी जा सकता है और नहीं भी।'' 34 वर्षीय राहुल फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 175 गेंदों में 82 रन बनाए। बता दें कि पुजारा 2010 से 2023 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 103 टेस्ट में 7195 रन बनाए, जिसमें 7195 का औसत रहा। पुजारा के बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले। उन्होंने अगस्त 2025 में क्रिकेट से संन्यास लिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।