वैभव सूर्यवंशी को किया ड्रॉप, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी20 के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चेतेश्वर पुजारा ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें से उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप कर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi
भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टी20 टीम और वनडे टीम हाल ही में दो अलग-अलग जगहों पर मुकाबले खेल रही थी। जहां श्रेयस अय्यर की टीम एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही थी तो वहीं शुभमन गिल के नेतृत्व वाली वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही थी। टी20 टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती। मंगलवार से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। आगामी सीरीज के लिए पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी है।

पुजारा ने वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में भारत के सबसे युवा गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने भारत के लिए दोनों मैच खेले। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 21 गेंद में 38 रन बनाए। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 9 गेंद में 15 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी ने संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत की। कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे और ईशान किशन पांचवें नंबर पर उतरे। हालांकि पुजारा ने अपनी टीम में किशन को तीसरे नंबर पर रखा है और वैभव सूर्यवंशी की जगह नीतीश रेड्डी को शामिल किया है। वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। पुजारा ने उनकी जगह अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को अपनी टीम में रखा है। उन्होंने कुलदीप यादव को भी रवि विश्नोई की जगह टीम में जगह दी है।

चेतेश्वर पुजारा द्वारा चुनी गई टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज ने शनिवार को तीसरे वनडे में भारत को पांच विकेट से हराया। कप्तान शाइ होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेली। भारत ने तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में पहले दो मैच जीतने के बाद श्रृंखला 2 . 1 से अपने नाम कर ली। होप ने 21वां वनडे शतक लगाया और 143 गेंद की उनकी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने जीत के लिये 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया जो वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी सबसे बड़ी जीत है ।

इससे पहले लोकेश राहुल ने नाबाद 129 रन की आक्रामक पारी खेली , रोहित शर्मा (92) तथा ऋतुराज गायकवाड़ (57) की अर्धशतकीय पारियों के बूते भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को किया ड्रॉप, पुजारा ने पहले टी20 के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन