क्रिकेट की दुनिया में लौटने के लिए खुले दिल से तैयार हैं चेतेश्वर पुजारा, मगर भूमिका होनी चाहिए नई

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रिटायर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि वे आगे अपने करियर में क्या करना पसंद करेंगे। पुजारा क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं। दो करियर उनके दिमाग में हैं। इनमें एक है कमेंट्री और दूसरा है कोचिंग।

Cheteshwar Pujara

भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार होने के बाद इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि वे आगे अपने करियर में क्या करना पसंद करेंगे। चेतेश्वर पुजारा क्रिकेट से जुड़े रहना चाहते हैं, लेकिन दो करियर उनके दिमाग में फिक्स हो चुके हैं। इनमें एक है कमेंट्री और दूसरा है कोचिंग। कमेंट्री वे कर चुके हैं और ये उनको पसंद भी है, लेकिन वे कोचिंग के लिए भी तैयार हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों के बाद रिटायरमेंट का फैसला लिया।

चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व में एनसीए) में कोचिंग के लिए तैयार हैं। पुजारा ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया, "मुझे ब्रॉडकास्टिंग के काम में निश्चित रूप से आनंद आया है। इसलिए, मैं इसे जरूर जारी रखूंगा। जब कोचिंग या एनसीए (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में किसी भी काम की बात आएगी, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। मैंने अभी तक इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा है। जब भी कोई मौका आएगा, मैं कोशिश करूंगा और तब कोई फैसला लूंगा...मैंने पहले भी कहा है कि मैं खेल से जुड़ा रहना चाहता हूं। इसलिए, मैं जिस भी तरीके से भारतीय क्रिकेट में योगदान दे सकूं, मुझे ऐसा करने में खुशी होगी।"

पुजारा को क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने या क्रिकेट से कोई गिला शिकवा नहीं है। उन्होंने एक बात जरूर स्वीकार की है कि अब टेस्ट क्रिकेट इन दिनों पुराने अंदाज में नहीं खेली जाती। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं दुखी हूं। मुझे अब भी लगता है कि आज के दौर में भी एक क्लासिकल टेस्ट खिलाड़ी के लिए गुंजाइश है, लेकिन समय बदल गया है। समय के साथ आगे बढ़ना ही होगा। अगर मुझे किसी युवा खिलाड़ी को कुछ कहना हो तो मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि आपको इस खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना चुनना चाहिए, क्योंकि अब हम सफेद गेंद से क्रिकेट अधिक देख रहे हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़क्रिकेट की दुनिया में लौटने के लिए तैयार हैं पुजारा, मगर भूमिका होनी चाहिए नई