वापसी के लिए यह तो बस शुरुआत है, मोहम्मद शमी को मिला चेतेश्वर पुजारा का सपोर्ट

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि आईपीएल का ये सीजन मोहम्मद शमी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दिल्ली के खिलाफ शमी का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने अपने अनुभव से राहुल जैसे बड़े बल्लेबाज को आउट किया।

वापसी के लिए यह तो बस शुरुआत है, मोहम्मद शमी को मिला चेतेश्वर पुजारा का सपोर्ट

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि इस तेज गेंदबाज की वापसी की राह में यह तो बस शुरुआत है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी को लखनऊ ने 10 करोड रुपए में खरीदा। शमी ने लखनऊ की तरफ से पदार्पण करते हुए अपनी पहली गेंद पर ही केएल राहुल को आउट कर दिया था और इस तरह से वह आईपीएल इतिहास में पांच बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

पुजारा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शमी के प्रदर्शन के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से कहा,''आईपीएल का यह सत्र मोहम्मद शमी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और जिस तरह से उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की उससे पता चलता है कि वह पूरी तरह से तैयार हैं।''

शमी के प्रदर्शन ने किया प्रभावित

उन्होंने कहा, ''शमी ने भले ही 28 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन उन्होंने पावर प्ले में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली गेंद पर ही केएल राहुल को आउट किया और इसका पूरा श्रेय शमी को जाता है।'' लखनऊ की टीम इस मैच में हार गई लेकिन शमी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

पुजारा ने कहा, ''शमी को पता था कि राहुल को इनसाइड आउट शॉट खेलना पसंद है, इसलिए उन्होंने गेंद ऑफ स्टंप से बाहर फेंकी। राहुल ने इनसाइड आउट शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे डीप प्वाइंट पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। इसके बाद भी उन्होंने कसी गेंदबाजी की।''

पुजारा ने कहा, ''शमी पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह अपने घरेलू फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रख रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ यह प्रदर्शन मोहम्मद शमी की वापसी की राह में केवल शुरुआत है।''

इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने समीर रिजवी को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारने के दिल्ली कैपिटल्स के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ''परिस्थितियों को देखते हुए आशुतोष शर्मा की जगह समीर रिजवी को इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर लाना अच्छा फैसला था। टीम प्रबंधन ने रिजवी पर भरोसा जताया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। वह भले ही आगे भी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरें, लेकिन मैं आशुतोष शर्मा या करुण नायर की जगह उन्हें प्राथमिकता दूंगा।''

पुजारा ने इसके साथ ही कहा कि कुलदीप यादव अब अधिक आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''एक गेंदबाज के लिए आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण होता है। पिछले दो वर्षों में कुलदीप यादव ने जिस तरह की गेंदबाजी की है, वह उनके आत्मविश्वास के कारण है। वह बिना किसी खौफ के गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हें अब अपनी गेंदबाजी पर पूरा भरोसा है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।